वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह के समर्थकों ने निकाला भव्य जुलूस
वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह के समर्थकों ने निकाला भव्य जुलूस
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह और पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी नेता राजकुमार सिंह के नेतृत्व में वार्ड क्षेत्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। नेताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी सुशासन सरकार के दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है और राजनैतिक पंडितों के सारे नकारात्मक पूर्वानुमान को ध्वस्त कर दिया है।
पार्षद श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में हुए विस चुनावों में9 भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शानदार प्रदर्शन रिकॉर्ड 276 सीटों पर किला फतह करने पर और साहिबाबाद विधानसभा पर सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की रिकॉर्ड मतों की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ एक विजय जुलूस निकाला गया। जिसमें प्रचंड जीत के उत्साह और उमंग से लवरेज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्षद मधु सिंह के वार्ड कार्यालय से चलकर सेक्टर 5 के संपूर्ण भाग में डीजे बजा कर, एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर विजय जुलूस निकाला और खुशियों को साझा किया।
इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने कहा कि जब से विधानसभा चुनावों के नतीजे आए हैं तभी से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण खुशी में होली मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं जीत का श्रेय भाजपा शीर्ष नेतृत्व, संगठन के उत्तम रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के आशीर्वाद को दूंगा।
खुशी और उत्साह के पलों के अवसर पर भाजपा नेता ठा वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेता कमल सिंह चौहान, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, सेक्टर संयोजक संदीप मिश्रा, वार्ड सचिव गीता भाटी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा, शुक्ला दास, संजय सिंह ,खेम सिंह नेगी, मोहित कपूर, गौरव चौहान, चंदन नेगी, बी एन खत्री, बृज मेहता, अमित शर्मा, रोहित शर्मा, संदीप शर्मा, अजय भाटी, सुनीता रावत, इंदु नौटियाल, सविता गोसाई, अंजलि ज्वेल, ममता परिहार, मंजू मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, बबली जादौन विमल भाटी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें