ज्ञान खण्ड एक में पार्षद निर्मला त्यागी व बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी का किया भव्य स्वागत

ज्ञान खण्ड एक में पार्षद निर्मला त्यागी व बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी का किया भव्य स्वागत

# अपने विधायक को मंत्री पद देने के लिए ईश्वर से मांगा आशीर्वाद

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत ज्ञान खण्ड 1 में शुक्रवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलोनी के सभी वरिष्ठ लोगों ने शिरकत की।इस बैठक में स्थानीय पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि तथा बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा को भी आमंत्रित किया गया। बैठक में लोगों ने केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर ज्ञान खण्ड 1 के वरिष्ठ जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा के हालिया यूपी विधानसभा चुनाव में फिर से भारी मतों लगभग सवा दो लाख से अधिक मतों से निर्वाचित होने पर हमारी कॉलोनी के लोग बहुत खुश हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि योगी मंत्रिमंडल में उन्हें सम्मानित जगह मिल जाये। 

लोगों ने बताया कि पार्षद निर्मला त्यागी और उनके प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी के कहने पर हमलोग भाजपा से जुड़े हैं और जनहित के सभी कार्यों में उनका सहयोग लेते रहते हैं। त्यागी बन्धु हमेशा अपने वार्ड क्षेत्र के लोगों के लिए ततपर रहते हैं। उन्होंने विधायक सुनील शर्मा से विकास के कई कार्य यहां संपन्न करवाये हैं। इसलिए इनके कहने पर हमलोगों ने घर घर से लोगों को निकाल कर बीजेपी को वोट दिलवाए, जिसका सुखद परिणाम सबके सामने है। आगामी निगम पार्षद चुनाव में भी हमलोग बीजेपी प्रत्याशी के साथ एकजुट रहेंगे। लोगों ने  पार्टी कार्यकर्ताओं के सद्व्यवहार की काफी सराहना की और उनका फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी पूर्वक स्वागत किया। 

इस अवसर सैकड़ों बुद्धिजीवी वहां मौजूद थे, जिन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक सुनील शर्मा के हमलोग मुरीद हैं। इसके पीछे सलेक चंद त्यागी की टीम की ततपरता और कुशल व्यवहार का बहुत बड़ा हाथ है। इनलोगों ने दिन रात मेहनत करके भारी बहुमत से विधायक जी की जीत सुनिश्चित की है, क्योंकि इनकी जीत हर कार्यकर्ता की जीत है। हमलोग इनके सदैव आभारी रहेंगे।

ज्ञान खण्ड एक के वरिष्ठ नागरिकों में वीरेश त्यागी, नकुल त्यागी, शेखर त्यागी, एमपी श्रीवास्तव, जयप्रकाश, एस सी पांडे, देवकीनंदन जोशी, आशुतोष सिंह, शोभाराम शर्मा, ललित मोहन श्रीवास्तव, देवाधर तिवारी, जे जे आर्या, ओम प्रकाश गुप्ता, एससी शर्मा, विनय मित्तल, श्रीधर जुगरान, विश्वेश्वर सिंह, अशोक कुमार कालरा, चंद्रमोहन, आरसी भारद्वाज, त्रिलोक सिंह बोरा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया