शारदा हॉस्पिटल,, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से निःशुल्क HLA टाइपिंग शिविर में 120 रोगियों की जांच हुई

शारदा हॉस्पिटल,, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से निःशुल्क HLA टाइपिंग शिविर में 120 रोगियों की जांच हुई

# निःशुल्क HLA टाइपिंग शिविर में 120 सैंपल लिए गए

# जरूरतमंद बच्चों एवं मरीजों को मिली महत्वपूर्ण जांच की सुविधा
राजनैतिकदुनिया टीम
लखनऊ, 1 सितंबर 2026। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों एवं मरीजों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से "शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा एवं शारदा केयर हेल्थसिटी" के सहयोग से "Paras Neuro-Spine Multi-Speciality Hospital, लखनऊ" में निःशुल्क HLA Typing शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थैलेसीमिया, सिकल सेल डिजीज एवं अन्य रक्त संबंधी तथा आनुवंशिक विकारों से पीड़ित बच्चों एवं मरीजों के लिए कुल 120 HLA सैंपल लिए गए।  शिविर को बाल आयुष फाउंडेशन द्वारा सहायता से, थैलेसीमिया सेवा समिति के संस्थापक अविनाश सिंह एवं दिव्यांग सहायता केंद्र (स्वयंसेवी संस्था) के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन Paras Neuro-Spine Multi-Speciality Hospital, सरस्वती पुरम, रायबरेली रोड, लखनऊ में किया गया। शिविर के दौरान जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को HLA Typing जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा बोन मैरो एवं स्टेम सेल ट्रांसप्लांट की संभावनाओं के मूल्यांकन में इसकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।
प्रेस को जानकारी देते हुए गौरव पांडेय, निदेशक – सेल्स एवं मार्केटिंग, शारदा केयर हेल्थसिटी एवं शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने बताया कि HLA Typing रक्त संबंधी एवं आनुवंशिक बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण जांच है। विशेष रूप से थैलेसीमिया और अन्य गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों में बोन मैरो अथवा स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त डोनर के मूल्यांकन में HLA Typing की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
शारदा केयर हेल्थ सिटी के हेमेटो ऑंकोलॉजी एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट विभाग के वाइस चेयरमैन डॉ पवन कुमार सिंह* ने इस अवसर पर कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इस प्रकार की महंगी जांच कराना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शारदा हॉस्पिटल एवं शारदा केयर हेल्थसिटी द्वारा निःशुल्क HLA Typing शिविर का आयोजन किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिल सके। उन्होंने बताया कि शिविर में की जा रही जांच के माध्यम से जिन बच्चों कहां उनके माता-पिता से एच एल ए सैंपल मैच होगा  उनका बहुत ही कम शुल्क पर या निशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट शारदा केयर हेल्थ सिटी ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। शिविर में 120 HLA सैंपल लिए गए, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों एवं परिवारों को इस महत्वपूर्ण जांच का लाभ मिला।

इस अवसर पर शारदा केयर हेल्थ सिटी, शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के ग्रुप सीईओ डॉ कौसर शाह ने कहा कि "शारदा हॉस्पिटल एवं शारदा केयर हेल्थसिटी" निरंतर सामाजिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में विभिन्न पहल कर रहे हैं। थैलेसीमिया, रक्त संबंधी विकारों तथा बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे गंभीर उपचार क्षेत्रों में जागरूकता और आवश्यक जांच सुविधाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

पारस न्यूरोस्पाइन एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के अध्यक्ष व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ प्रमोद चौरसिया ने बताया कि शिविर के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को बीमारी, जांच, उपचार के विकल्प तथा ट्रांसप्लांट से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रहेंगे।

शिविर के संचालन में सुश्री संप्रति चक्रवर्ती, धर्मेंद्र मणि तिवारी, हर्षवर्धन तिवारी, प्रतीक राजपूत, सुमित श्रीवास्तव, कुमारी पूनम ने कैंप में अहम भूमिका निभाई एवं मरीज उनके माता-पिता का मार्गदर्शन एवं रजिस्ट्रेशन और जानकारी उपलब्ध कराने में उनका मार्गदर्शन किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

जानिए, महाराणा प्रताप वीरता की कैसे अखिल भारतीय पहचान बने, जनमानस पर अमिट छाप छोड़ी