गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 72 कौशाम्बी-वैशाली एक में गड्ढे व खड्डे की भराई शुरू
गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 72 कौशाम्बी-वैशाली एक में गड्ढे व खड्डे की भराई शुरू
# समाजसेवी पप्पू चौपाल द्वारा हनुमान द्वार पर भगवान श्री कृष्ण की छठी के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया
@ राजनैतिकदुनिया
गाजियाबाद। दिल्ली की सीमा से सटे गाजियाबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 72 कौशांबी में 9 सितंबर को निगम द्वारा बरसात के दौरान हुए बने हुए गड्ढे व खड्डे को भरने का अभियान चलाया गया, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो। इस अवसर पर निगम पार्षद कुसुम मनोज गोयल द्वारा मौके पर पहुंच कर निगम के अधिकारियों को जगह जगह गड्ढे व खड्डे दिखाए गए और उन्हें अविलंब भरवाने में सहयोग किया गया।
पार्षद श्रीमती कुसुम मनोज गोयल ने बताया कि उन्हें भरवाना बहुत जरूरी है। चूंकि बरसात के कारण अभी प्लांट बंद पड़ा है और नगर निगम द्वारा अभी पेच वर्क टेंडर होना बाकी है। चूंकि लोगों की गुहार पर कल ही इसकी शिकायत निगम के अधिकारियों से पार्षद द्वारा की गई थी, इसलिए आज यह कार्य कराया जा रहा है। इससे लोगों ने जनप्रतिनिधि व निगम अधिकारियों की सराहना की।
इस अवसर पर करवा के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र विजय वर्ग, समाजसेवी पप्पू चौपाल के संस्थापक राकेश जकेतिया, प्लॉट एरिया की जनरल सेक्रेटरी उर्मिला अरोड़ा, करवा की कोषाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
# भगवान श्री कृष्ण की छठी के अवसर पर समाजसेवी पप्पू चौपाल द्वारा हनुमान द्वार पर भंडारा का आयोजन किया गया
वहीं, पप्पू चौपाल द्वारा आयोजित आज हनुमान द्वार पर भगवान कृष्ण की छठी के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती कुसुम मनोज गोयल एवं कौशांबी के थाना अध्यक्ष अजय शर्मा द्वारा सेवा कार्य भी किया गया। इससे पूर्व पप्पू चौपाल द्वारा थाना अध्यक्ष अजय शर्मा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी राकेश जाखेतिया, जयपुरिया के महासचिव पवन गुप्ता, प्लॉट एरिया की जनरल सेक्रेटरी उर्मिला अरोड़ा, करवा की कोषाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, करवा के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र विजय वर्गीय, मनीष जैन, राज शर्मा, गौरव वर्मा, योगाचार्य देवराज शर्मा, नरेंद्र सिंह, मुदित दीक्षित, अशोक गर्ग, सावन गोयल, राजेंद्र गोयल, रवि सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें