वार्ड नंबर 72 कौशाम्बी की क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल द्वारा वैशाली सेक्टर एक स्थित नेस्कॉट लाइन में हाई मार्क्स लाइट लगवाया गया

वार्ड नंबर 72 कौशाम्बी की क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल द्वारा वैशाली सेक्टर एक स्थित नेस्कॉट लाइन में हाई मार्क्स लाइट लगवाया गया
@ राजनैतिकदुनिया
गाजियाबाद। नगर निगम अंतर्गत वार्ड 72 कौशाम्बी की क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल द्वारा वैशाली सेक्टर एक स्थित नेस्कॉट लाइन में हाई मार्क्स लाइट लगवाया गया, ताकि बरसात में लोगों को इलाका साफ नज़र आए। इसका उद्घाटन समाजसेवी के एल शर्मा एवं जुगेश द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गोयल द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान फूल माला पहनाकर  किया गया।
अपने संबोधन में निगम पार्षद श्रीमती गोयल ने बताया कि  इस जगह पर हमेशा अंधेरा बना रहता था। इसलिए क्षेत्रवासियों की मांग पर यह कार्य कराया गया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में ट्रिपल इंजन की सरकार में उनके क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले नाले के साथ लगी ग्रीन बेल्ट पर घास और पेड़ पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने इस कार्य को करने के लिए महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का आभार प्रकट किया।

बताया जाता है कि दिल्ली की सीमा पर स्थित वार्ड होने से यहां वीवीआईपी गतिविधियां चलती रहती हैं। इसलिए क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए पूर्व पार्षद  मनोज गोयल ने अथक परिश्रम किया। अब उनके अधूरे सपनों को उनकी धर्मपत्नी और वर्तमान पार्षद श्रीमती कुसुम गोयल पूरे कर रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, गौरव अग्रवाल, कमल, संजू ,राजीव पांडे, कृष्ण अवतार पाराशर, यतेश शर्मा, भोला सिंह, सुभाष जैन, सौरभ, सरदार संदीप सिंह, धर्मेंद्र, शिव शंकर उपाध्याय, बिजी सिंह, प्रहलाद सिंह, वार्ड महामंत्री विनोद कुमार, अमन माथुर, डीके गुप्ता सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

जानिए, महाराणा प्रताप वीरता की कैसे अखिल भारतीय पहचान बने, जनमानस पर अमिट छाप छोड़ी