दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा से मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति, दिल्ली के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता ने भेंट की
दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा से मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति, दिल्ली के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता ने भेंट की
राजनैतिकदुनिया टीम
नई दिल्ली: हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को उनके श्रम मंत्री कपिल मिश्रा के मार्फ़त "मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति, दिल्ली" के अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता और सदस्य अशोक कौशिक आदि ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं दिली बधाई प्रेषित की। इसी सिलसिले में मंत्री मिश्रा के आवास पर मुलाकात की और उन्हें एक स्मरण-पत्र सौंपा, जिसमें अपनी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न लंबित मांगों से भी उन्हें अवगत कराया गया।
स्मरण-पत्र में लिखा हुआ है कि आपको अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करना है कि हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली 200 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर, समिति द्वारा पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य और गरिमामयी राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक समागम में देश के कोने-कोने से आए प्रबुद्ध पत्रकारों, संपादकों और मार्गदर्शकों ने हिस्सा लिया।
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल जी उपस्थित रहे। साथ ही मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक स्वामी दीपांकर जी महाराज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. के.जी. सुरेश, उड़ीसा एक्सप्रेस के वरिष्ठ पत्रकार ए.पी. दास (भुनेश्वर), वार्ता के वरिष्ठ पत्रकार प्रभात चन्द शर्मा (गुहाटी, आसाम), भारत टाईम्स के सम्पादक लक्ष्मण पटेल (गांधी नगर, गुजरात) वरिष्ठ पत्रकार पी. शनमुगलवेल (तमिलनाडु), देवालय संघ के चेयरमैन डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता (दिल्ली), भारत प्रकाशन के सीएमडी अरुण गोयल जी (केशवकुंज झंडेवालान, दिल्ली) इत्यादि की गरिमामयी उपस्थिति में लगभग 92 पत्रकारों को सम्मानित किया गया एवं निम्नलिखित प्रस्ताव पास किये:-
पहला, दिल्ली में सभी वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अन्य राज्यों की तरह पेंशन सुविधा प्रदान की जाये।
दूसरा, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दी जा रही मेडिकल सुविधा की नियमावली में संशोधन कर कैश लैस मेडिकल सुविधा प्रदान की जाये। तीसरा, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दिल्ली मैट्रो रेल में डी.टी.सी. की बसों की तरह निःशुल्क यात्रा की सेवा प्रदान की जाये। चौथा, डी.टी.सी. बस पास को दिल्ली सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार की अंतरराज्यीय बसों में लागू किया जाये।
पांचवां, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य सरकारों द्वारा सड़कों पर लगाये गये सभी प्रकार के टोल बूथों पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के वाहनों को टोल फ्री करवाने की माँग भी हम आपसे करते हैं। छठा, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पूर्व की भांति रेल किराये में रियायत को पुनः लागू किया जाये। सातवां, पत्रकारों करे न्यूनतम मूल्य पर रिहायसी आवास/फ्लैट/हाउसिंग सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध कराये जायें।
इस राष्ट्रीय उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों (जैसे ओडिशा, गुजरात, तमिलनाडु, असम आदि) से आए वरिष्ठ पत्रकारों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम बेहद गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, परंतु इस पूरे आयोजन के दौरान मंच पर आपकी कमी हम सभी को अत्यंत महसूस हो रही थी। यदि आपका सानिध्य इस अवसर पर दिल्ली के पत्रकार परिवार को मिलता, तो कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ जाती।
पत्र के मुताबिक आग्रह किया गया है कि महोदया, पूर्व में भी दिल्ली के मान्यता प्राप्त लगभग 200 पत्रकारों का हस्ताक्षरित पत्र एवं माननीय सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी द्वारा आपके पास भेजा गया है। उन दोनों पत्रों की छाया प्रतिलिपियाँ आपके अवलोकनार्थ सलंग्न हैं। दिल्ली के समस्त मान्यता प्राप्त और कर्मठ पत्रकार आपसे और आपकी सरकार से बेहद उम्मीदें लगाए बैठे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि पत्रकारों के सामाजिक-आर्थिक हितों की रक्षा, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सम्मानजनक पेंशन योजना और कैशलेस मेडिकल सुविधा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आप सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द ही कोई हितकारी और ठोस कदम उठाएंगी।
अंत में लिखा हुआ है कि हम दिल्ली के पत्रकार परिवार की ओर से आपके दीर्घायु होने और यशस्वी कार्यकाल की कामना के साथ आशा करते हैं कि इस पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आप कोई सकारात्मक संदेश दिल्ली के पत्रकारों के हित में देने की कृपा करेंगी।
**************************
# "राजनैतिकदुनिया डॉट ब्लॉग्स्पॉट डॉट कॉम" वैचारिक क्रांति का अग्रदूत है, इसलिए जनसहयोग अपेक्षित
बृहत्तर भारत, शांतिप्रिय विश्व की अवधारणा को मजबूत करने की मुहिम को समर्पित "राजनैतिकदुनिया डॉट ब्लॉग्स्पॉट डॉट कॉम" वैचारिक क्रांति का अग्रदूत है। विश्व व्यापी जनजागृति के निमित्त इसका लिंक फेसबुक, एक्स (ट्वीटर), लिंक्डइन, थ्रेड्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि पर भी साझा किया जाता है, जो हर वक्त उपलब्ध है।
जबतक अखंड भारत नया आकार नहीं लेगा और पूर्वी एशिया एवं पश्चिमी एशिया में भारत का वसुधैव कुटुंब कम वाला भाव मजबूत नहीं होगा, तबतक विश्वव्यापी संकट हमें प्रभावित/प्रताड़ित करते रहेंगे। लिहाजा, मजबूत और विस्तृत भारत का निर्माण हमारा भी लक्ष्य होना चाहिए। बिल्कुल पड़ोसी चीन की तरह। तिब्बत के बिना भी भारत असुरक्षित ही रहेगा।
इसलिए वर्तमान और भावी पीढ़ी में जनजागृति पैदा करना मीडिया का परम कर्तव्य है। जनमत निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए अपने हिस्से का वैचारिक योगदान अपने आसपास अवश्य दीजिए। यहां प्रसारित आलेख देश प्रदेश के विभिन्न अखबारों में भी प्रकाशित होते रहते हैं।जिसकी कटिंग्स सम्बन्धित आलेख के साथ साझा किया हुआ रहता हूँ।
यदि आप राजनेता, समाजसेवी, शिक्षक, अधिवक्ता, उद्यमी हैं तो हमलोग परस्पर जुड़कर राष्ट्रहित साधना कर सकते हैं। राष्ट्रनीति को प्रभावित कर सकते हैं, क्योंकि अकेला चना भांड नहीं फोड़ सकता। इसलिए सामूहिक उद्देश्य से आगे बढ़िये, राष्ट्र आपका आभारी रहेगा।
# राष्ट्रनीति/राष्ट्रहित में इसे निम्नलिखित प्लेटफार्म पर शेयर करें।
🌎 ग्लोबल प्रसार लिंक 🌎
# फेसबुक
https://www.facebook.com/share/1LaHMj8gLM/
# एक्स (ट्विटर)
https://x.com/kamleshforworld
# लिंक्डइन
https://www.linkedin.com/help/linkedin/?trk=p_settings_helpcenter_globalnav_android
# थ्रेड्स
https://www.threads.com/@kamlesh_pande_word_kamleshvani
# इंस्टाग्राम https://www.instagram.com/kamlesh_pande_word_kamleshvani?igsh=MWgyanM3NGxtb2JybA==
# यूट्यूब चैनल https://youtube.com/@rajnaitikduniyatv?si=gHYPbMKOKb4pm-ps
# राजनैतिकदुनिया टीम की वैचारिक धार के लिए अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करते रहें।
🙏🌹🌎💐👏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें