यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जौनपुर के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह की नई पुस्तक 'कर्मकुम्भ' का किया विमोचन


यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जौनपुर के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह की नई पुस्तक 'कर्मकुम्भ' का किया विमोचन

नई दिल्ली/जौनपुर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तरप्रदेश अंतर्गत जौनपुर जनपद के जनप्रिय जिलाधिकारी और लोकप्रिय प्रशासक डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस की पांचवीं कालजयी पुस्तक 'कर्मकुम्भ' का विमोचन महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संगोष्ठी भवन, पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में किया। 
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, शिक्षा राज्यमंत्री डा. रजनी तिवारी, रिलायंस के चेयरमैन सुनील दत्त, पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डा.वंदना सिंह, जिलाधिकारी गाजीपुर, मुख्य विकास अधिकारी, गाजीपुर, मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर ध्रुव खाड़िया आदि मौजूद रहे।

इस अवसर पर विषय प्रवेश कराते हुए वक्ता ने कहा कि आज शरद पूर्णिमा है। बहुत ही पवित्र दिन है। इस दिन शुरू किया हुआ कोई भी कार्य निष्फल नहीं होता, बल्कि उसमें एक नया ओज और तेज पाया जाता है। इस पुस्तक का भी सार-संक्षेप ओज व तेज से अभिप्रेरित है। इसलिए सनातन संस्कृति में इस खास दिन पर इस पुस्तक के विमोचन का खास महत्व है। 
उल्लेखनीय है कि पुस्तक विमोचन समारोह से एक दिन पहले ही जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस ने उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज को अपनी बहुचर्चित पुस्तक कर्मकुम्भ की प्रति शिष्टाचार पूर्वक भेंट की थी और उनका प्रेरणास्पद मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया था। 
उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक में विश्व प्रसिद्ध दिव्य एवं भव्य महाकुंभ 2025 की प्रशासनिक दूरदर्शिता और अहर्निश जनसेवा भाव को विभिन्न दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही समाज के सभी वर्ग के प्रति प्रशासनिक संवेदनशीलता को भी चित्रित किया गया है, जिसका श्रेय माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल और सफल नेतृत्व को जाता है।
बता दें कि लेखक की इस पांचवीं कालजयी कृति में पुस्तक को तैयार करने की उनकी पवित्र सोच और अथक परिश्रम उत्तरप्रदेश के हित में है। सांस्कृतिक तथ्य व कथ्य संकलन की दृष्टि से भी यह पुस्तक अद्वितीय है, जिसे बहुत सराहना मिल रही है। वरिष्ठ पत्रकार व राजनीतिक विश्लेषक कमलेश पांडेय, दिल्ली-एनसीआर ने इस पुस्तक का संपादन किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया