बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी के प्रयासों से वार्ड नम्बर 87 के ज्ञान खण्ड 2 में हुई पेड़ों की छंटाई

बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी के प्रयासों से वार्ड नम्बर 87 के ज्ञान खण्ड 2 में हुई पेड़ों की छंटाई
राजनैतिक दुनिया
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी के प्रयासों से वार्ड अंतर्गत ज्ञान खण्ड 2 में पेड़ों की छंटाई की गई। ट्री ट्रिमिंग यानी पेड़ों की छंटाई के इस कार्य में नगर निगम की बड़ी बड़ी मशीनों का उपयोग किया गया। पार्षद प्रतिनिधि व बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलेक चंद त्यागी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग थी कि उनके घरों के सामने और सड़क पर बेतरतीब ढंग से बढ़े पेड़ों की छंटाई की जाए, ताकि सूरज की कुछ रोशनी उन्हें भी मिल सके।
 यही वजह है कि उन्होंने नगर निगम और जीडीए के उद्यान विभाग से सम्पर्क साधा और बड़ी व छोटी ट्रिमिंग मशीन और उसके संचालक की व्यवस्था करवाकर अपनी देखरेख में हर व्यक्ति के घर के सामने व सड़कों पर के वृक्षों की छंटाई करवाई, जिससे आसपास की सुंदरता और सूर्य की रोशनी में इजाफा हुआ। इससे स्थानीय लोगों ने निर्मला त्यागी और सलेक चंद त्यागी की सराहना की और कहा कि पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि के सहयोग से उनके वार्ड का हर कार्य आसानी से हो जाता है। इसके लिए हमलोग त्यागी परिवार के आभारी रहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया