स्वच्छता मामलों में रामप्रस्था ग्रीन सोसाइटी का अनुकरण करें गाजियाबाद की अन्य सोसाइटीज, देश में मिलेगा पहला स्थान: नितिन गौर

स्वच्छता मामलों में रामप्रस्था ग्रीन सोसाइटी का अनुकरण करें गाजियाबाद की अन्य सोसाइटीज, देश में मिलेगा पहला स्थान: नितिन गौर

# यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामप्रस्था सोसायटी हमारे वार्ड नम्बर 89 के अंतर्गत आती है: मधु सिंह भाटी

कमलेश पांडेय
गाजियाबाद। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की प्रेरणा से सेवा अभियान के रूप में रामप्रस्था ग्रीन आरजी होम्स ने प्रथम सप्ताह के रविवार और तृतीय सप्ताह के रविवार को स्वच्छता अभियान के लिए चुना है। रामप्रस्था ग्रीन आरजी होम्स ने एक टोल फ्री नंबर जारी करके 24 घंटे के अंदर रामप्रस्था ग्रीन्स में पड़े कूड़े का निस्तारण करके सफाई किये जाने की बात कही है, जिसपर लोगों ने प्रसन्नता जताई।
स्वच्छता मिशन अभियान का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ नितिन गौर और स्थानीय पार्षद मधु सिंह भाटी ने व्हिसल बजाकर किया। उन्होंने मुख्य अतिथियों स्वागत शॉल तथा फूलों का गुलदस्ता प्रदान करके किया। स्थानीय लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें फूल मालाएं प्रदान करके अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त नितिन गौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम के साथ-साथ शहर का प्रत्येक नागरिक अगर स्वच्छता के लिए सजग रहेगा और अपनी जिम्मेदारी समझेगा तो गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचाव होगा। उन्होंने कहा कि रामप्रस्था ग्रीन सोसाइटी संस्थान के तर्ज पर यदि गाजियाबाद की प्रत्येक सोसाइटी अपनी जिम्मेदारी लेगी तो जो आज गाजियाबाद प्रदेश में नंबर 1 पायदान पर आया है, फिर वह दिन दूर नहीं जब देश में नंबर 1 स्थान पर होगा। उन्होंने आज के शानदार आयोजन के लिए रामप्रस्था ग्रीन संस्थान की जमकर प्रशंसा की और अपनी ओर से हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
इस मौके पर पार्षद मधु सिंह ने कहा कि रामप्रस्था ग्रीन स्वच्छ और हरी भरी सोसाइटी है। पूर्व में भी इस सोसाइटी को पेन इंडिया ग्रीन इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामप्रस्था सोसायटी हमारे वार्ड नम्बर 89 के अंतर्गत आती है। उन्होंने यहां उपस्थित सभी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं से आए समाजसेवी बंधुओं तथा स्थानीय नागरिकों का आभार प्रकट किया। साथ ही इस सफल आयोजन के लिए और आर होम्स, कल्याण समिति तथा सीईओ भास्कर गांधी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि और बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया, जिनके सहयोग से इतने शानदार कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया