पार्षद मनोज गोयल ने सिरफिरे बिलावल भुट्टो के पुतले पर जूते बरसाए

पार्षद मनोज गोयल ने सिरफिरे बिलावल भुट्टो के पुतले पर जूते बरसाए

# पार्टी के द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे मनोज गोयल

राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर
गाजियाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत बयानबाजी किये जाने के चलते शनिवार को गाजियाबाद महानगर भाजपा द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए बिलावल भुट्टो का  पुतला दहन किया गया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 

इसी कड़ी में वार्ड नम्बर 72  कौशांबी के पार्षद मनोज गोयल द्वारा पुतले पर जूते मार कर रोष व्यक्त किया गया। इस मौके पर श्री गोयल ने कहा कि पीएम मोदी भारत के आन बान शान के प्रतीक बन चुके हैं। इसलिए टुच्चे पाकिस्तानी नेताओं द्वारा की गई गलत बयानबाजी अस्वीकार्य हैं। भारत के हाथों कई बार धोया जा चुका पाकिस्तान और उसके सिरफिरे नेताओं को यदि अक्ल नहीं आई तो इसी तरह से जूते बरसाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया