साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पार्षद मधु सिंह भाटी का जन्मदिन
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया पार्षद मधु सिंह भाटी का जन्मदिन
कमलेश पांडेय
गाजियाबाद। आगामी दिसम्बर महीने में होने गाजियाबाद नगर निगम के महापौर और निगम पार्षदों के चुनावों के बीच वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी ने अपने जन्मदिन के बहाने शुक्रवार को अपनी जनशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। जन्मदिन समारोह कार्यक्रम में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा सहित दिग्गज बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने उनके प्रतिस्पर्धी प्रत्याशियों को यह संदेश दे दिया कि भले ही यह वार्ड अनारक्षित हो जाये, लेकिन यहां पर पार्षद मधु सिंह भाटी और बीजेपी नेता राजकुमार सिंह भाटी की टीम का मुकाबला अन्य कोई व्यक्ति नहीं कर सकता है। ऐसा इसलिए कि निगम पार्षद मधु सिंह भाटी के समर्थकों द्वारा जिस उत्साह व प्रतिबद्धता से उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, उसने वार्ड नम्बर 89 के इतिहास को पलट दिया है।
पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह भाटी ने बताया कि पार्षद श्रीमती भाटी द्वारा प्रात: शिव मंदिर में अभिषेक पूजन किया। इसके बाद सुबह में वैशाली सेक्टर 5 स्थित कार्यालय पर लोगों ने पहुंच कर उन्हें बधाई दी। क्षेत्र के विधायक सुनील शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और मुंह मीठा कराया। इस मौके पर दर्जनों केक काटे गए।
वहीं, पार्षद श्रीमती भाटी ने बताया कि आज सुबह से ही लोगों का आशीर्वाद मिला और बधाई देने वालों का तांतां लगा रहा। इस मौके पर पार्षद मधु भाटी ने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन की वजह से उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं गरीबों का हरसंभव सहयोग करूं। लोगों के सुख-दुःख में साथ रहूं। मेरा एक ही मकसद है कि वैशाली के विकास में किसी प्रकार की कोई कमी ना होगी।
इस अवसर पर अपना स्नेह आशीर्वाद देने पहुंचे भाजपा नेता बड़े भाई ठाकुर वीरेन्द्र सिंह, महानगर मंत्री संजीव झा, पार्षद आशा नरेश भाटी, पार्षद शिवानी सोलंकी, पार्षद मनोज गोयल, भाजपा नेत्री अंजना त्यागी, गीता भाटी, सुषमा शर्मा, सविता गोसाई, इंदू नौटियाल, शुक्ला दास, मंजू मिश्रा, अंजलि ज्वाल, धर्मेंद्र ठाकुर, राजीव शर्मा, अनिल खन्ना, मदन बिष्ट, पंकज सिंह, योगेंद्र शर्मा, संदीप मिश्रा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी, गौरव सोलंकी, प्रशांत बिष्ट, चंदन नेगी, आत्माराम सचान, परशुराम सिंह, अभिषेक पंडित, मोहित कपूर आदि प्रमुख रहे।
फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह भाटी के जन्मदिवस पर केक काटने को मौजूद साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, पार्षद पति राजकुमार सिंह भाटी व अन्य बीजेपी नेता व कार्यकर्तागण।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें