मुख्यमंत्री प्रबुद्ध जन सम्मेलन की सफलता के लिये पार्षद मधु सिंह भाटी ने झोंकी अपनी पूरी ताकत

मुख्यमंत्री प्रबुद्ध जन सम्मेलन की सफलता के लिए पार्षद मधु सिंह भाटी ने झोंकी थी अपनी पूरी ताकत 

राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर
गाजियाबाद। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद आगमन पर वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी और पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने वार्ड से सैकड़ों लोगों को बस और कार से कवि नगर स्थित रामलीला मैदान ले गए और उन्हें मुख्यमंत्री के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शिरकत कराया।
वार्ड 89 की लोकप्रिय पार्षद मधु सिंह भाटी ने बताया कि प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जनों के साथ शामिल होकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई और उनकी जानकारी में बहुत बढ़ोतरी हुई। उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन गाजियाबाद शहर के लिए ऐतिहासिक रहा। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आलम यह रहा कि मुख्यमंत्री योगी की एक झलक देखने तथा सुनने के लिए सारा शहर उमड़ पड़ा। 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद शहर के लिए 878 करोड रुपए की लागत की 755 परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जो बहुत बड़ी बात है। यह सभी परियोजनाएं शहर के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।
वार्ड नम्बर 89 की पार्षद ने अपने वार्ड के सभी सम्मानित डॉक्टर, इंजीनियर,  समाजसेवी बंधु, सभी प्रबुद्ध जनों तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधुओं का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हुए साधुवाद दिया, क्योंकि उनके समर्थन के बिना इस कार्यक्रम को सफल बनाना संभव नहीं था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया