सम्मानित किए गए प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और विजय लक्ष्मी भारद्वाज
सम्मानित किए गए प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और विजय लक्ष्मी भारद्वाज
कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। गुरुवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और उनकी धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी भारद्वाज को स्मृति-चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने अपनी कमेटी के सभी सदस्यों को स्मृति-चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने अपने समापन सम्बोधन में कहा कि गत 15 दिन तक हुए इस भव्य आयोजन में बच्चों, नौजवानों और बुजुर्गों के लिए कुछ न कुछ अवश्य था। सभी भाइयों ने इसे देखा और अपना सहयोग दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग के बिना कार्यक्रम को सफल बनाना संभव नहीं था। उन्होंने रामलीला कमेटी को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निभाई। ग्राउंड की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, बैठने की व्यवस्था, मनोरंजन एवं खान-पान जैसी विभिन्न तरह की जनसुविधाओं को आयोजक के द्वारा मुहैया कराई गई। फिर समस्त सुविधाओं में यदि कोई असुविधा हुई है तो मैं अपनी ओर से, कमेटी की ओर से क्षमा प्रार्थी हूँ।
इस अवसर पर उन्होंने वृंदावन व मथुरा से आये कलाकारों को भी तहेदिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हर पात्र अपनी भूमिका निभाता है। उन्नीस-बीस होता है, पर सबको धन्यवाद। उन्होंने मथुरा कमेटी के राजू शर्मा समेत रावण-दशरथ का सुंदर रोल निभाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। जय श्री राम।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने अपने चेयरमैन नरेन्द्र भारद्वाज के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें गाजियाबाद ही नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर का सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी बताया और कहा कि टीएचए में रामलीला, शिव कांवड़ सेवा शिविर के अलावा वक्त वक्त पर करवाये जाने वाले सामूहिक भण्डारे से उन्होंने मानवतावादी विचार प्रकट किए हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और शक्ति सम्पन्न बनाएं। इसी के साथ उन्हें फूल-मालाओं, स्मृति चिन्ह एवं पटका देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने अपनी कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती बीना सैंगर, सुशील उपाध्याय व उमा शंकर शर्मा, महामंत्री- इन्द्रपाल प्रधान व मनोज भारद्वाज, कोषाध्यक्ष- मोहन सिंह राणा व सचिन भारद्वाज, सचिव- अनिल शर्मा व नितिन भारद्वाज, सहसचिव- संजीव भारद्वाज, मीडिया प्रभारी- प्रशांत गुप्ता व कमलेश पाण्डेय (वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार), परामर्शदाता- महेश भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र भारद्वाज, अमित किशोर व अशोक शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य- पं. प्रभाशंकर वशिष्ठ, मनोज भारद्वाज, ब्रजमोहन मिश्रा, अशोक पण्डित, जय कुमार, रितेश राय व वासुदेव शर्मा आदि को बारी-बारी से स्मृति-चिन्ह और पटका देकर सम्मानित किया और कहा कि यहां उपस्थित सभी महानुभावों ने रामलीला मंचन में अपने-अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें