अन्नकूट पर्व पर माता अन्नपूर्णा की पूजा से मिलती है धन-धान्य समृद्धि: नरेंद्र भारद्वाज

अन्नकूट पर्व पर माता अन्नपूर्णा की पूजा से मिलती है धन-धान्य समृद्धि: नरेंद्र भारद्वाज

# प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर सह कुलदेवी-देवता मंदिर, वसुंधरा सेक्टर 16-बी के प्रबंधक नरेंद्र भारद्वाज ने विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया

गाजियाबाद। बुद्धवार को अन्न-कूट के अवसर पर प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर सह कुलदेवी-देवता मंदिर, वसुंधरा सेक्टर 16-बी के प्रबंधक नरेंद्र भारद्वाज ने विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में किया। 
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर स्थित श्री रामदरबार जी, श्री राधा-कृष्ण दरबार जी, श्री दुर्गा माता जी, श्री हनुमान जी, श्री शिव दरबार जी, श्री सूर्य देव जी, श्री चन्द्र देव जी, श्री मंगल देव जी, श्री बुद्धदेव जी, श्री बृहस्पति देव जी, श्री शुक्रदेव जी, श्री शनिदेव जी, श्री राहुदेव जी, श्री केतु देव जी, श्री गणेश जी, श्री सरस्वती जी, श्री संतोषी माता जी, श्री शीतला माता जी की मनोहारी प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान पूर्वक भोग लगाया। ततपश्चात वेदपाठी ब्राह्मणों, अपने स्वजनों, परिजनों, मित्रजनों और स्थानीय गणमान्य लोगों को अपने हाथों से भोजन करवाया। कुछ लोग जो किसी कारणवश नहीं आ सके, उनके घर पर भी प्रसाद भिजवाया।
प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर, प्रह्लादगढ़ी-वसुंधरा के प्रबन्धक नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अन्नकूट का पर्व हिंदुओं के द्वारा पूरे हर्ष व उल्लास पूर्वक मनाया जाता है। इस मौके पर मां अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है और लोगों को भोजन कराया जाता है, ताकि घर-परिवार में धन-धान्य की बरकत बनी रहे। 
इस मौके पर मंदिर प्रबंधक नरेंद्र भारद्वाज, समिति सदस्य सुशील उपाध्याय, श्रीमती बीना सैंगर, उमा शंकर शर्मा, इन्द्रपाल प्रधान, मनोज भारद्वाज, मोहन सिंह राणा, सचिन भारद्वाज, अनिल शर्मा, मीडिया प्रभारी कमलेश पाण्डेय, महेश भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र भारद्वाज, पं. प्रभाशंकर वशिष्ठ, अशोक पण्डित, प्रवीण वर्मा, जय कुमार, नसीम चौधरी, सिराजुद्दीन, जफीर आलम व वासुदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया