नगर निकाय चुनावों को मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को देगी तवज्जो: नरेंद्र भारद्वाज
नगर निकाय चुनावों को मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को देगी तवज्जो: नरेंद्र भारद्वाज
# गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हुए मतदान में डाले अपना कीमती वोट, समर्थकों से भी डलवाया
गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य नरेंद्र भारद्वाज ने सोमवार को लखनऊ स्थित यूपीसीसी कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु अपने बहुमूल्य मत का मतदान किया। बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज अपने समर्थक सैकड़ों पीसीसी सदस्यों के साथ लखनऊ मतदान करने पहुंचे थे और पार्टी की मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौजूदा पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के दिशानिर्देश के मुताबिक रणनीतिक मतदान किया और अपने समर्थकों से करवाया। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे को सर्वाधिक मत प्राप्त होने की उम्मीद है। वहीं, दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर जीत की रेस में पिछड़ते हुए दिखाई दिए।
इस मौके पर श्री भारद्वाज ने पार्टी के राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी और पार्टी के प्रभारी महासचिव पी एल पुनिया से भी मुलाकात की और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के सामूहिक प्रयत्नों पर खुलकर चर्चा की, जिसे दोनों वरिष्ठ नेताओं से सराहा। इसी क्रम में श्री भारद्वाज ने गाजियाबाद नगर निगम चुनाव समेत विभिन्न नगर निकायों के चुनावों के संदर्भ में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं से भी वरिष्ठ नेताओं को अवगत करवाया। इसपर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आश्वस्त किया कि नगर निकाय के चुनावों में पार्टी के प्रति समर्पित एवं सक्षम कार्यकर्ताओं की किसी भी स्तर पर उपेक्षा नहीं होगी और यह चुनाव पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें