राम बारात और राजा जनक द्वारा कन्यादान का प्रसंग देख हर्षित हुई महिलाएं: नरेंद्र भारद्वाज

राम बारात और राजा जनक द्वारा कन्यादान का प्रसंग देख हर्षित हुई महिलाएं: नरेंद्र भारद्वाज

# वसुंधरा में निकली राम बारात, दर्शन को उमड़ी भारी भीड़, बारात   देख भाव-विभोर हुए दर्शक

@ हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार
गाजियाबाद। गुरुवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान जनकपुर में पहुंची राम बारात और राजा जनक द्वारा कन्यादान का मंचन किया गया। जिसे देखकर महिलाएं हर्षित हो गईं। महाराजा जनक द्वारा कन्यादान किये जाने का दृश्य बहुत ही मार्मिक लगा, जिसे देखकर कुछ महिलाओं की आंख में आंसू आ गए।

 सर्वप्रथम रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने रामलीला कमेटी के गणमान्य सदस्यों के साथ वसुंधरा में शाम में राम बारात निकाली, जो विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। ततपश्चात मंचस्थ प्रभु राम समेत ईश्वर लीला रचाने वाले राम दरबार के विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया। ततपश्चात प्रेमपूर्वक दर्शक दीर्घा में बैठकर रामलीला के राम बारात और राजा जनक द्वारा किये जा रहे कन्यादान प्रसंग का अवलोकन सपरिवार किया। राजा जनक की विभिन्न भाव-भंगिमाओं का जीवंत नाट्य प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने दर्शकों को काफी सम्मोहित किया।
रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि कन्यादान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दानों में से एक है। महाराजा जनक द्वारा अयोध्या से आई बारात का स्वागत जिस हर्ष व उत्साह के साथ किया, उससे भारतीय समाज अनुप्राणित होता आया है। उन्होंने कन्यादान की जिस परम्परा का निर्वाह किया, उससे हरेक पिता को धैर्य और विवेक की सीख मिलती है। इसलिए रामलीला का दृष्टिकोण आधुनिक भारत में भी पुनः प्रासंगिक है।  

इस मौके पर रामलीला कमेटी में चेयरमैन- नरेन्द्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष- श्रीमती बीना सैंगर, सुशील उपाध्याय व उमा शंकर शर्मा, महामंत्री- इन्द्रपाल प्रधान व मनोज भारद्वाज, कोषाध्यक्ष- मोहन सिंह राणा व सचिन भारद्वाज, सचिव- अनिल शर्मा व नितिन भारद्वाज, मीडिया प्रभारी- प्रशांत गुप्ता, परामर्शदाता- महेश भारद्वाज, सुरेन्द्र भारद्वाज व अमित किशोर, कार्यकारिणी सदस्य- सज्जन कुमार, पं. प्रभाशंकर वशिष्ठ, सचिन चौधरी, ब्रजमोहन मिश्रा, सिराजुद्दीन मेहन्दी, जय कुमार, किशोर फुलेरा, इमरान सैफी व वासुदेव शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे और रामलीला मंचन में अपने अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रहे थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया