वार्ड नम्बर 74 में सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

वार्ड नम्बर 74 में सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

# वसुंधरा सेक्टर 15 में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी और निगम पार्षद आशा भाटी ने सबके साथ मिलकर की सड़क व गलियों की सफाई
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गत 17 सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर 2022 तक चलने वाले सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार  को पार्षद आशा नरेश भाटी ने अपने वार्ड नम्बर 74 वसुंधरा सेक्टर 15 में स्वच्छता अभियान संचालित किया। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों व नगर निगम के सफाई नायकों ने पूरा सहयोग दिया।

उन्होंने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 15 में सभी नेताओं, नगर निगम कर्मचारियों और स्थानीय सजग नागरिकों ने एक साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही। इस सहयोग के लिए पार्षद आशा नरेश भाटी ने नगर निगम की टीम व सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया