जबतक हमारे नेता रिहा नहीं होंगे, तबतक हमलोग चिलचिलाती धूप में यहीं पर डंटे रहेंगे: डॉली शर्मा
जबतक हमारे नेता रिहा नहीं होंगे, तबतक हमलोग चिलचिलाती धूप में यहीं पर डंटे रहेंगे: डॉली शर्मा
# यूपी कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा के साथ दिल्ली पुलिस की महिलाकर्मियों ने किया दुर्व्यवहार, तुगलक रोड थाना पर उनका रास्ता रोका
कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। मीडिया समूह नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी को पूछताछ हेतु ईडी मुख्यालय बुलाये जाने और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बेगुनाही के समर्थन में दिग्गज कांग्रेस नेताओं के सड़क पर उतर कर आक्रोश मार्च निकाला और शांतिपूर्ण तरीके से ईडी मुख्यालय, 24 अखबार रोड स्थित पार्टी मुख्यालय और तुगलक रोड थाने पर अलग-अलग गिरफ्तारी दी। इस क्रम में पूरे देश से कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दाखिल हो जाने से यह पूरा मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है।
वहीं, पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के तुगलक रोड थाना पहुंचने के दौरान जब यूपी कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा भी थाने में बंद किये गए अपने बड़े नेताओं से मिलने जा रही थीं तो दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों ने उनके साथ नोंकझोंक की और उनका रास्ता रोक कर अंदर नहीं जाने दिया। इससे झल्लाईं डॉली शर्मा ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पत्रकारों को बताया कि जबतक हमारे बड़े नेताओं को थाने से रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक हमलोग यहीं पर चिलचिलाती धूप में डंटे रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार नेहरू गांधी परिवार से डरती है। वह राहुल गाँधी से भय खाती है, क्योंकि राहुल गांधी गरीब किसानों, मजदूरों, बेरोजगार नौजवानों, पीड़ित महिलाओं के पक्ष में हमेशा खड़े दिखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश की ज्वलंत समस्याओं- महंगाई, बेरोजगारी, कश्मीरी पंडितों के पलायन आदि से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। इसके लिए वह गांधी परिवार पर तरह तरह के मुकदमें विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से लदवाती रहती है और पूछताछ के बहाने दफ्तर बुलवाकर लोगों की नजर में जलील करवाने की कोशिश करती रहती है। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि राहुल गांधी इन सबसे डरने वाले नहीं हैं। क्योंकि उनकी रगों में उस नेहरू-गांधी परिवार का खून दौड़ रहा है जिन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाकर देश को आजादी दिलवाई है।
उन्होंने आक्रोशित लहजे में कहा कि इस विषय में जिस तरीके से सरकार ने तुगलकी फरमान सुनाकर हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया है, वह उसकी तानाशाही का द्योतक है, क्योंकि गिरफ्तार नेताओं का कोई कसूर नहीं है। वह सिर्फ अपने बड़े नेताओं के समर्थन में सड़क पर उतरे थे और शान्तिपूर्वक अपने रोष-आक्रोश का इजहार किया था। इसलिए हमलोग भी अब सड़क पर उतर आए हैं और किसी भी नागरिक को कोई परेशानी नहीं होने दे रहे हैं।
पार्टी प्रवक्ता श्रीमती शर्मा ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि वह हमारे नेताओं के साथ कानूनी मजाक करना बंद करे, अन्यथा पूरे देश के कांग्रेसी सड़क पर तबतक संघर्ष करेंगे, जबतक कि इस सरकार की विदाई सुनिश्चित नहीं हो जाये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें