सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद मंजू त्यागी ने नारियल तोड़कर किया

सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद मंजू त्यागी ने नारियल तोड़कर किया

@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद

गुरुवार को वार्ड नम्बर 54 वसुंधरा के सेक्टर-3 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय पार्षद श्रीमती मंजू त्यागी ने नारियल तोड़कर किया। इस सड़क का निर्माण डेंस द्वारा किया जा रहा है जिनके निर्माण में लगभग 13,00,000/- (तेरह लाख रूपये) की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग स्थानीय निवासियों द्वारा पिछले कई वर्षों से की जा रही थी। 

इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने पार्षद मंजू त्यागी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया व सड़क का निर्माण करवाने के लिए उनका आभार प्रकट किया। इस शुभारंभ के अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता विनित त्यागी, सविता त्यागी, उमा शांडिल्य, हरीश मल्होत्रा, दीपक भट्ट, विवेक चंद्रा, सुरेंद्र पाल त्यागी  आदि सम्मानित निवासीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया