निगम पार्षद मनोज गोयल ने डॉ रितु वर्मा को दी बधाई
निगम पार्षद मनोज गोयल ने डॉ रितु वर्मा को दी बधाई
# प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी द्बारा शहरी क्षेत्र में पदम पुरस्कार प्राप्त करने पर दी गई बधाई
गाजियाबाद (कमलेश पांडेय)। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने बुद्धवार को सेक्टर 1 वैशाली प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी द्बारा शहरी क्षेत्र में पदम पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी गई। इस सेंटर पर कार्यरत स्टाफ नर्स रश्मि, एएनएम गौरी, आशा, पवित्रा को भी अपने कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुरस्कार दिया गया है।
बता दें कि इस सेंटर को निगम पार्षद मनोज गोयल द्वारा गोद लिया गया है। भविष्य में यह और भी अच्छा काम करें इसके लिए भी इनको प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, समाजसेवी श्यामवीर भदोरिया, रश्मि, गौरी, महावीर, रोशन आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल बुद्धवार को अपने द्वारा गोद लिए हुए वैशाली सेक्टर 1 स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी द्बारा शहरी क्षेत्र में पदम पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई देते हुए अपने समर्थकों के साथ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें