पीएम नरेंद्र मोदी की नई मर्सडीज कार पर बुलेट, धमाके और गैस हमले रहेंगे बेअसर

पीएम नरेंद्र मोदी की नई मर्सडीज कार पर बुलेट, धमाके और गैस हमले रहेंगे बेअसर 

@ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार

हिंदुत्व के प्रबल पैरोकार और विकास के अग्रदूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का सवाल सबसे अहम है। जब से उन्होंने चीन को सीधी चुनौती देने का निश्चय किया, तब से वह विदेशी ताकतों की नजरों में भी चढ़ चुके हैं। भारत सरकार भी इस बात से वाकिफ है। यही वजह है कि
पीएम मोदी की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए उनके काफिले में एक नई कार को शामिल किया गया है, जिसका नाम मर्सडीज मेबैक एस 650 मॉडल है। इस कार की कीमत 12 करोड़ रुपये है। 

इसकी खासियत यह है कि इस पर धमाके व गोलियों का असर नहीं होगा। इसके अलावा, गैस हमले के समय अलग से एयर सप्लाई की व्यवस्था है। इस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में एक और शानदार बुलेटप्रूफ कार शामिल हो गई है। वह अब मर्सडीज-मेबैक एस650 की सवारी कर रहे हैं, जिसे रेंज रोवर वोग और टोयोटा लैंड क्रूजर से अपग्रेड किया गया है। बता दें कि पीएम को हाल ही में इस नई मर्सडीज-मेबैक एस 650 में बैठे देखा गया था, जब वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने हैदराबाद हाउस पहुंचे थे।

गौरतलब है कि मर्सडीज-मेबैक एस 650 गार्ड वीआर 10 लेवल प्रोटेक्शन के साथ एक नया मॉडल है, जिसमें सुरक्षा के लिहाज से जबरदस्त नए सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं। जिसके चलते धमाके या गोलियों का भी इस कार पर कोई असर नहीं होता है। उल्लेखनीय है कि मर्सडीज-मेबैक ने पिछले साल भारत में 10.5 करोड़ की एस 600 गार्ड लॉन्च की थी और एस 650 की कीमत 12 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकती है।

बता दें कि आमतौर पर देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ही नई कार के लिए रिक्वेस्ट देती है। वही सुरक्षा जरूरतों का आकलन भी करती है और यह सुनिश्चित करती है कि क्या जिस शख्स को वह सुरक्षा दे रही है, उसे ऐसे किसी नए गाड़ी की जरूरत है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के हिसाब से एसपीजी उसी मॉडल की कई गाड़ियों के लिए कहती है।

विशेष बात यह कि पीएम की नई कार 6 लीटर ट्विन-टर्बो वी 12 इंजन से लैस है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटे है। एस 650 गार्ड की बॉडी और विंडो स्टील कोर बुलेट का भी सामना कर सकते हैं। इसे 2010 एक्सप्लोजन प्रूफ व्हीकल (ईआरवी) रेटिंग मिली है। इसमें बैठा शख्स केवल 2 मीटर दूर किए गए 15 कि.ग्रा. टीएनटी विस्फोट से भी सुरक्षित रह सकता है। वहीं, खिड़की का इंटीरियर पॉलीकार्बोनेट से कोट किया गया है जो अतिरिक्त सुरक्षा देता है। साथ ही गैस अटैक की स्थिति में केबिन को एक अलग एयर सप्लाई की व्यवस्था की गई है।

इस कार के टैंक को भी कुछ इस तरह से सुरक्षित किया गया है कि आपात स्थिति में वह छेद को अपने आप सील कर ले। इसे उसी सामग्री से बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल बोइंग के अपाचे अटैक हेलिकॉप्टरों में होता है। इसके टायर्स भी खास हैं जो किसी भी नुकसान में चलते रहेंगे। बता दें कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पीएम मोदी बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कॉर्पियो में सफर करते थे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वह बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज के हाई-सिक्योरिटी एडीशन का इस्तेमाल करते हैं।

इन सुरक्षा परिवर्धन के बावजूद, वाहन सभी प्रीमियम सुविधाओं और आराम को बरकरार रखता है जो मर्सिडीज-मेबैक के साथ जुड़ा हुआ है। चूंकि एस 650 गार्ड एक ऑर्डर-टू-ऑर्डर वाहन है जहां कीमत जोड़े गए अनुकूलन पर निर्भर करती है, क्योंकि वाहन की लागत को राजकोष के लिए निर्धारित करना कठिन है। इसके अतिरिक्त, प्रधान मंत्री और अन्य महत्वपूर्ण राज्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) को उनके द्वारा आवश्यक वस्तुओं के लिए आयात शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया