दिल्ली में खेलों के महाकुंभ में दिखा युवाओं का उत्साह

दिल्ली में खेलों के महाकुंभ में दिखा युवाओं का उत्साह

# यंग स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा नैशनल चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। लक्ष्मी नगर में युवाओं के लिए यंग स्पोर्ट्स  फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, योगा, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसे खेल को शामिल किया गया। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और आस-पास के राज्यों के खिलाड़ियों ने शिरकत की। 

दिल्ली से दिव्यांश ने एथलेटिक्स में दो सौ मीटर में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा गाज़ियाबाद की कबड्डी महिला और पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबाल में हरियाणा यमुनानगर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे स्थानीय विधायक अभय वर्मा और एथलीट अर्जुन अवार्डी संदीप सिंह मान, विपिन कसाना, नवीन गुप्ता ने खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देते हुए सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर हरिदत्त शर्मा, नितिन त्यागी, सुरेंद्र कुमार, अनिता पीपली, विनोद निगम, जानवी, कुश, सुरेन्द सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में फाइट अगेंस्ट करप्शन, गूंज वेलफेयर सोसाइटी ने अपना सहयोग दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के उपाध्यक्ष वंदना साहू व सचिव गजेंद्र सिंह ने किया। गजेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल के बाद यह दूसरा राष्ट्रीय खेल का आयोजन था, जिसमें तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस खेल के माध्यम से पर्यावरण बचाने व युवाओं की प्रतिभा निखारने का मुख्य उद्देश्य था। वंदना ने कहा कि समय-समय पर ऐसे खेलों का आयोजन संस्था द्वारा किया जाता रहेगा।

इस मौके पर संजना रावत, रजत कुमार, मुरारी बेनीवाल, हर्षिता प्रजापति, संगीता, भावना, विक्रम, शैलेन्द्र, दिव्यांशी, आदित्या, आफताब, भारत, एक्लव्य, प्रमोद, मुनीस, विजेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

फोटोकैप्शन:- प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ आयोजक गण।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया