युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने राज्यसभा सांसद डॉ महेंद्र प्रसाद 'किंग महेंद्र' को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। जनता दल यू के राज्यसभा सांसद और एरिस्टो फार्मा के चेयरमैन डॉ महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के असामयिक निधन की खबर सुनकर युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार उनके दिल्ली आवास पहुँच कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद वे उनके शोक संतप्त परिजनों से मिले और ढाढस बंधाया।श्री कुमार ने बताया कि किंग महेंद्र समाजसेवा में गहरी अभिरुचि रखते थे। इसी मकसद से वो राजनीति में भी आये। एक प्रतिभाशाली उद्योगपति के रूप में उन्होंने जदयू को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में अंग्रेजी दवा व्यवसाय में वो एक मजबूत स्तम्भ थे। उनका असमय चला जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें