किसान नेता किशनपाल यादव को भारतीय किसान यूनियन यूपी एनसीआर का सचिव नियुक्त किया

किसान नेता किशनपाल यादव को भारतीय किसान यूनियन यूपी एनसीआर का सचिव नियुक्त किया

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। राष्ट्रीय किसान आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले किसान नेता किशनपाल यादव को भारतीय किसान यूनियन का एनसीआर सचिव नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि श्री यादव की कर्तव्यनिष्ठा व अथक मेहनत के चलते उन्हें ईनाम के रूप में इस महत्वपूर्ण पद से नवाजा गया है। 

बता दें कि विगत एक वर्ष से अधिक समय तक चले राष्ट्रीय  किसान आंदोलन के दौरान किसान नेता किशनपाल यादव अपने समर्थकों के साथ पूरे लग्न व मेहनत से किसानों की आवाज बुलंद करते रहे थे। जिसके मद्देनजर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर जादौन, भारतीय किसान यूनियन के यूपी एनसीआर अध्यक्ष मांगेलाल त्यागी ने एक मत से किसान नेता किशनपाल यादव को उत्तर प्रदेश एनसीआर का सचिव नियुक्त करने की अनुशंसा की, जिसे नेतृत्व ने मान लिया और इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त कर दिया।

नेताओं ने बताया कि किशनपाल यादव ने किसान आंदोलन के दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर पूरी मेहनत व लगन से कार्य किया, जिससे यह आंदोलन सफल रहा। वह शुरू से ही अपने कर्मठ कार्य व बुलंद आवाज के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि किसान नेता व कर्मठ कार्यकर्ता को इनाम के रूप में भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष मांगेलाल त्यागी ने भारतीय किसान यूनियन यूपी एनसीआर सचिव का नियुक्ति पत्र उन्हें सौंपा। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इनकी नियुक्ति से भाकियू को और अधिक मजबूती मिलेगी। किसान नेता किशनपाल यादव ने फोन पर यह जानकारी दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया