हॉलीवुड ड्रीम्स वैशाली ने यूपीएचसी वैशाली को दिया कोरोना वारियर्स अवार्ड
हॉलीवुड ड्रीम्स वैशाली ने यूपीएचसी वैशाली को दिया कोरोना वारियर्स अवार्ड
# हॉलीवुड ड्रीम्स वैशाली के प्रबंधक दीपक गुप्ता ने क्षेत्रीय निगम पार्षद मनोज गोयल के साथ यूपीएचसी की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम को किया सम्मानित
कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो
गाजियाबाद। हॉलीवुड ड्रीम्स वैशाली के प्रबंधक दीपक गुप्ता द्वारा यूपीएचसी वैशाली सेक्टर 1 की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा और उनकी टीम को कोरोना वारियर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पार्षद मनोज गोयल द्वारा यूपीएचसी में कार्यरत सभी लोगों को उनके बेहतर काम के लिए अवार्ड दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 या 2021 के कोरोना काल में इन लोगों ने दिन रात मेहनत की। चाहे वैक्सीन हो या घर घर जाकर टेस्टिंग हो, इन्होंने बहुत अच्छे तरीके से काम किया, जिसकी वजह से यह सेंटर फर्स्ट डोज में गाजियाबाद में प्रथम आया। यह सेंटर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा गोद लिया गया हुआ है। हॉलीवुड ड्रीम के प्रबंध दीपक गुप्ता द्वारा भी इस सेंटर में बड़ी मदद की गई।
इस अवसर पर अमित जैन, कौशांबी सेंट्रल पार्क मंदिर कमेटी से गुलशन सदाना, नरेश कोहली, मनीष अग्रवाल, व्यापार मंडल वैशाली से संजय रस्तोगी, अनिरुद्ध वशिष्ट, भाजपा नेता श्याम सुंदर सिंह, आरडब्ल्यू कौशांबी से सुधीर गुप्ता तथा हरिओम गुप्ता, कनक राय, प्रेमलता, अंशु, कविता रावत, मोहित, सर्वेश सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटोकैप्शन:- हॉलीवुड ड्रीम्स वैशाली के प्रबंधक दीपक गुप्ता, क्षेत्रीय निगम पार्षद मनोज गोयल के साथ
सम्मान पत्र लेकर प्रदर्शित करती हुईं यूपीएचसी की प्रबंधक डॉ रितु वर्मा के साथ सम्मानित हुई उनकी टीम।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें