दिगंबर जैन तीर्थ तीर्थ क्षेत्र बर्धमानपुरम मेरठ रोड गाजियाबाद में पंच कल्याणक शनिवार को
# श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक
# राष्ट्रसंत श्वेत पिच्छाचार्य श्रीविद्या जी मुनिराज के परम शिष्य आचार्य श्री 108 प्रज्ञसागरजी मुनिराज ससंघ श्री 108 विभंजन सागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में मनाया जा रहा है बड़े ही धूमधाम से
# यह सम्पूर्ण आयोजन मॉं श्री कौशल जी के दिशा निर्देशन में एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी जय कुमार जी निशांत द्वारा संपन्न कराया जाएगा
कमलेश पांडेय/ब्यूरोचीफ, दैनिक भास्कर
गाजियाबाद। दिगंबर जैन तीर्थ तीर्थ क्षेत्र बर्धमानपुरम मेरठ रोड गाजियाबाद में श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव कल 27 नवंबर से आगामी 2 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस मौके पर राष्ट्रसंत श्वेत पिच्छाचार्य श्रीविद्या जी मुनिराज के परम शिष्य आचार्य श्री 108 प्रज्ञसागरजी मुनिराज ससंघ और श्री 108 विभंजन सागर जी ससंघ गाजियाबाद पधार चुके हैं, जिनके पावन सानिध्य में बड़े ही धूमधाम से यह पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव मनाया जा रहा है। यह सम्पूर्ण आयोजन मॉं श्री कौशल जी के दिशा निर्देशन में एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी जय कुमार जी निशांत द्वारा संपन्न कराया जाएगा
बताया गया है कि 27 नवंबर को ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक से पूर्व की क्रियाएँ होगी। 28 नवंबर को गर्भ कल्याण के बाद की क्रियाएँ दिखाई जाएंगी एवं विभिन्न कार्यक्रम भी पूरे दिन होंगे। सोमवार 29 नवंबर को जन्म कल्याणक की क्रियाएँ एवं साथ में रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएंगी। 30 नवंबर को तपकल्याणक के साथ साथ अन्य कार्यक्रम पूरे दिन होंगे। 1 दिसंबर को ज्ञान कल्याणक का कार्यक्रम होगा तथा मंत्रों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 2 दिसंबर को मोक्ष कल्याणक का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। यह सभी कार्यक्रम सुबह छह बजे से रात्रि तक होंगे। प्रतिदिन पूजा पाठ, आरती, प्रवचन तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि सम्पन्न होंगे। अंत में मंत्रों द्वारा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।
इस कार्यक्रम में प्रतिदिन मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न हस्तियॉं शिरकत करेंगी, जिनमें केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह, महापौर आशा शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली सरकार राम निवास गोयल, स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली सरकार
सत्येन्द्र कुमार जैन, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अतुल गर्ग, राज्यसभा सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल, विधायक मुरादनगर अजीत पाल त्यागी, विधायक साहिबाबाद सुनील शर्मा, विधायक मोदीनगर डॉक्टर मंजू सिवाच, एमएलसी
मेरठ एवं सहारनपुर मंडल दिनेश गोयल आदि प्रमुख हैं।
उनके अलावा चेयरमैन मुरादनगर विकास तेवतिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वेस्ट यूपी मयंक गोयल, एडिशनल कमिशनर भारत सरकार सी संतोष यादव, एडिशनल कमिशनर एनसीआर राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद राकेश कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुरादनगर अशोक पटेल, एसडीएम शुभांगी शुक्ला, सीओ कविनगर अंशु जैन समेत अनेक गणमान्य राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी एवं पूरे देश से जाने माने विद्वान एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति भी समय समय पर इस उत्सव में उपस्थित होंगे।
यह समिति जैन समाज के साथ साथ सभी संप्रदाय के लोगों से निवेदन करती है कि भव्य धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लें। यह जानकारी पंच कल्याणक प्रतिष्ठा के मुख्य संयोजक जीवेर्न्द, शासन प्रशासन मीडिया प्रभारी अजय जैन, महामंत्री सुधीर जैन और कार्यकारी अध्यक्ष आर सी जैन आर्किटेक्ट के द्वारा दी गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें