रैंडम चेकिंग अभियान के तहत सब इंस्पेक्टर यतेंद्र कुमार ने ली गहन तलाशी
# इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामप्रस्थ ग्रीन पुलिस चौकी वैशाली सेक्टर 6 के वसुंधरा टी पॉइंट पर सोमवार की सुबह 8 से 9 बजे तक चला रैंडम चेकिंग अभियान
विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। एसएसपी पवन कुमार के निर्देश पर
ट्रांस हिंडन स्थित इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामप्रस्थ ग्रीन पुलिस चौकी वैशाली सेक्टर 6 के वसुंधरा टी पॉइंट पर सोमवार की सुबह 8 से 9 बजे तक रैंडम चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यतेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग बारीकी से की गई।
इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर सब इंस्पेक्टर यतेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा पिछले महीने से एक घण्टे का रैंडम चेकिंग अभियान शुरू किया गया है, जिसका समय व स्थान परिवर्तित होता रहता है। जब जिस थाने और चौकी को निर्देश मिलता है, वहां चेकिंग प्रारंभ कर दी जाती है। पुलिस के मुताबिक, टीन एज के अपराधी प्रवृत्ति के युवाओं को काबू में लाने और उनके नेटवर्क पर हाथ डालने के लिए यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के निर्देश पर शुरू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
चौकी प्रभारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि वैशाली सेक्टर 5-6 की पुलिया, वैशाली-वसुंधरा डिवाइडर कट, वसुंधरा-वैशाली टी पॉइंट, सीएनजी कट, रामप्रस्थ ग्रीन मोड़, रामप्रस्थ ग्रीन गेट 1 चौराहा और रामप्रस्थ ग्रीन गेट 2 चौराहा पर उनकी चौकी पुलिस की टीम सघन पेट्रोलिंग करती रहती है, ताकि कोई अपराधी यहां से किसी घटना को अंजाम देकर निकल नहीं पाए। वहीं, रात में इंदिरापुरम रोड, नहर रोड, लिंक रोड और वैशाली-वसुंधरा डिवाइडर रोड पर सघन पेट्रोलिंग की जाती है, ताकि अपराधियों को कोई मौका हाथ नहीं लगे। स्थानीय लोग भी सब इंस्पेक्टर यतेंद्र कुमार की पुलिसिंग और स्वभाव की बहुत तारीफ करते हैं।
फोटोकैप्शन:- वैशाली-वसुंधरा टी पॉइंट पर रैंडम चेकिंग अभियान के तहत राहगीरों व वाहन चालकों की तलाशी ले रहे सब-इंस्पेक्टर यतेंद्र कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें