भाजपा नेता लोकेश चौधरी ने विधायक सुनील शर्मा को तीसरी बार सदन में भेजने का संकल्प लिया

भाजपा नेता लोकेश चौधरी ने विधायक सुनील शर्मा को तीसरी बार सदन में भेजने का संकल्प लिया

# लोगों ने भाजपाइयों के प्रति लोकेश चौधरी के समर्पण की तारीफ की और 24 घण्टे सबके काम आने वाला समाजसेवी करार दिया

भास्कर ब्यूरो
गाजियाबाद। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा का हाथ मजबूत करने के लिए ओबीसी समाज के बीजेपी नेता लोकेश चौधरी ने वैशाली सेक्टर 4 प्लॉट नम्बर 209 में एक रणनीतिक बैठक आयोजित की। जिसमें वर्ष 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के बारे में स्थानीय गणमान्य लोगों से चर्चा हुई। इस बैठक में शामिल सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ मजबूत करने के लिए स्थानीय विधायक सुनील शर्मा को लगातार तीसरी बार जिताकर लखनऊ भेजने का संकल्प लिया, ताकि प्रदेश में गठित होने वाली अगली भाजपा सरकार में उनके मंत्री बनने की दावेदारी मजबूत हो सके। बैठक में लोकेश चौधरी ने आह्वान किया कि चाहे ओबीसी समाज हो या दलित समाज या सवर्ण समाज या अल्पसंख्यक समाज, सबका वोट भाजपा में जाना चाहिए, ताकि देश मजबूत हो। दूसरी पार्टियों को वोट देना हिंदुत्व से धोखा होगा, भारतीयता से छल होगा।

बैठक में आये लोगों ने अपना विचार व्यक्त करते हुए युवा नेता लोकेश चौधरी के जागरूक नेतृत्व की तारीफ की और बताया कि वे कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले नेता हैं। इसलिए इस क्षेत्र में बीजेपी के अलावा किसी भी दूसरी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है।

इस बैठक में भाजपा नेता लोकेश चौधरी, ओबीसी मोर्चा के महानगर मंत्री विशेष नागर, भाजयुमो नेता संजय डेढा, युवा मोर्चा सदस्य महानगर निर्दोष कसाना, भूषण त्यागी, सुखबीर सोलंकी, सोहन, सुभाष शर्मा, आदेश नागर, हरीश भाटी, विनोद भड़ाना, डॉ नवनीत गुप्ता, नवनीत पूर्व प्रत्याशी विधायक, धर्मा नेगी, वीरेश नागर, अनुज चौधरी, रविंद्र चौधरी, रविंद्र नागर आदि मौजूद रहे।

फोटोकैप्शन:- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वैशाली सेक्टर 4 में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक बैठक करते हुए भाजपा नेता लोकेश चौधरी व उनके समर्थक गण।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया