आरटीपीएस काउंटर संचालित नहीं करने वाले पंचायत नपेंगे: सम्राट चौधरी
आरटीपीएस काउंटर संचालित नहीं करने वाले पंचायत नपेंगे: सम्राट चौधरी
कमलेश पांडेय
नई दिल्ली/पटना। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सूबे के पंचायतों में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से हर हाल में आरटीपीएस काउंटर का संचालन कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। क्योंकि इसके निमित्त पंचायती राज विभाग ने प्रदेश के पंचायतों को फर्नीचर आदि के लिए समुचित धनराशि भी उपलब्ध करा चुकी है।
श्री चौधरी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आगामी 12 अगस्त तक पंचायती राज विभाग को अपने-अपने पंचायतों की सूचना देना अनिवार्य किया गया है। साथ ही आरटीपीएस काउंटर खोलने का समय पूर्वाह्न में 10:00 बजे से 12:30 बजे तक एवं अपराह्न में 2:00 से 5:00 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के अमल में आ जाने के बाद अब गरीबों मजदूरों को जाति, आवासीय, आय एवं अन्य कार्यों के लिए प्रखंड और अनुमंडल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें