पार्षद कुसुम गोयल ने श्रीराम पार्क, कौशांबी के आसपास 16 नए खंभे लगवाकर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त किया
पार्षद कुसुम गोयल ने श्रीराम पार्क, कौशांबी के आसपास 16 नए खंभे लगवाकर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त किया
# पार्षद द्वारा इस कार्य को कराए जाने के लिए महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का आभार प्रकट किया गया
@ राजनैतिक दुनिया
गाजियाबाद। कौशांबी स्थित श्रीराम पार्क (सेंट्रल पार्क) के आसपास 16 नए खंभों को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल द्वारा लगवाए गए हैं। सनातन धर्म मंदिर के पुजारी देवमणि पांडे द्वारा पूजा करके इसका शुभारंभ मंदिर के अध्यक्ष आशीष गौड द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल द्वारा बताया गया कि श्रीराम पार्क के आसपास मुख्य मार्ग पर नगर निगम द्वारा लगाए स्ट्रीट लाइट खंबे गिर गए थे, उनके बदले में कुछ स्थानों पर नए खंभे लगाए गए हैं तथा पार्क के आसपास कुछ जगह पर खंबे नहीं थे, उनको भी लगाया गया है। कौशांबी का सतनाम धर्म मंदिर रोड पर रोशनी कम थी, वहां भी कुछ खंबे लगाए गए हैं ताकि मंदिर में आने जाने वालों को सुविधा हो। पार्षद द्वारा इस कार्य को कराए जाने के लिए महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र की जनता द्वारा बड़ी खुशी जाहिर की गई। कुछ लोगों ने कहा कि दीपावली से पहले आपने पूरे इलाके में रोशनी कर दी, इसके लिए आपका धन्यवाद। इस अवसर पर प्रमुख रूप से करवा के महासचिव विनय महेश्वरी, वार्ड के अध्यक्ष मुरारी लाल सेठ, पत्रकार एवं स्तंभकार राकेश जाखोटिया, भाजपा नेता प्रदीप भटनागर, समाजसेवी सुनील गांधी, जयपुरिया के महामंत्री पवन गुप्ता, प्लॉट एरिया की महामंत्री उर्मिला अरोड़ा, अशोक अग्रवाल, प्रेम प्रकाश गोगिया, मुकुल गुप्ता, नरेश मिगलानी, राज शर्मा, नरेंद्र सिंह, रवि, मनीष मैरोडिया, संजीत शास्त्री, गोविंद, सरवन गर्ग, डॉली मल्होत्रा, रितु ,मंजू कपूर, राजेंद्र गोयल ,रजनी सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें