कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट) में टैक्स सेविंग के लिए करेंगे एफडी तो इन बैंकों में मिलेगा 6.75% तक का ब्याज

कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट) में टैक्स सेविंग के लिए करेंगे एफडी तो इन बैंकों में मिलेगा 6.75% तक का ब्याज

@ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार

भले ही बैंकों के ब्याज दर में साल दर साल गिरावट देखने को मिल रही है, फिर भी उनमें कुछ ऐसे जमा या निवेश विकल्प मौजूद हैं, जिनमें यदि कोई व्यक्ति अपनी धनराशि जमा करता है तो उसे औसत से कुछ अधिक ब्याज हासिल हो सकता है, जो 6.75 प्रतिशत तक हो सकता है। अमूमन, प्रत्येक नौकरी पेशा व्यक्ति अथवा अपने-अपने विभिन्न पेशों में दक्ष प्रोफेशनल्स की चाहत यही होती है कि जहां तक संभव हो सके, वह अपनी कर देयता में कुछ न कुछ कमी कर ले। इसके लिए वह देशज बैंकिंग में उपलब्ध तरह-तरह के निवेश विकल्पों में अपनी एक सुनिश्चित धनराशि का निवेश करता रहता है। कोई जीवन बीमा में निवेश करता है तो कोई सावधि जमा को प्राथमिकता देता है। इसके अलावा भी विभिन्न तरह के विकल्प मौजूद होते हैं। 

लेकिन यहां पर मैं आपको सरकारी अथवा निजी बैंकों के कुछ सर्वश्रेष्ठ कर बचत सावधि जमा (बेस्ट टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट) के बारे में बताऊंगा, क्योंकि टैक्स सेवर एफडी में निवेश किये जाने पर आयकर कानून के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है, जो कि अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक हो सकता है।
बता दें कि टैक्स सेविंग के लिए सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) एक बेहद लोकप्रिय निवेश विकल्प है। कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) में पांच वर्ष  का लॉक इन पीरियड रहता है। इसलिए ऐसे सावधि जमा  (एफडी) में किए जाने वाले निवेश पर आयकर कानून के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है, जो कि अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक होता है। इसलिए कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर अच्छे रिटर्न की बात करें तो देश के कुछ बैंक कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर 6.75 फीसदी वार्षिक तक के अच्छे रिटर्न की पेशकश कर रहे हैं, जो लोगों को लुभाने के लिए काफी है। 


तो आइए जानते हैं कि कौन कौन से सरकारी या निजी बैंक कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर कितना अधिक फायदा दे रहे हैं। यदि आप इसके बारे में जान रहे होंगे तो आपको अपनी प्राथमिकता तय करने में आसानी होगी। 

जहां तक सरकारी बैंक का सवाल है तो निम्नलिखित बैंक इस मामले में अव्वल समझे जाते हैं। पहला, 
यूनियन बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 5.55 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 6.05 फीसदी है। दूसरा, केनरा बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 5.50 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 6 फीसदी है। तीसरा, बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 5.30 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 5.80 फीसदी है। चतुर्थ, एसबीआई में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 5.40 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 6.20 फीसदी है।

​जहां तक निजी (प्राइवेट) बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) का सवाल है तो निम्नलिखित बैंक  बेस्ट रिटर्न दे रहे हैं। पहला, यस बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 6.50 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 7.25 फीसदी है। दूसरा, आरबीएल बैंक और डीसीबी बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 6.50 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 7 फीसदी है। तीसरा, इंडसइंड बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 6 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 6.50 फीसदी है। चतुर्थ, करूर वैश्य बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 6 फीसदी सालाना है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 6.30 फीसदी है।

​जहां तक स्मॉल फाइनेंस बैंकों में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) का सवाल है तो निम्नलिखित बैंक  सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। पहला, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 6.75 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 7.25 फीसदी है। दूसरा, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 6.50 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 7 फीसदी है। तीसरा, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत वार्षिक है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 6.50 फीसदी है। चतुर्थ, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) पर ब्याज दर 6.25 प्रतिशत वार्षिक  है, जबकि वरिष्ठ नागरिक (सीनियर सिटीजन) के लिए यह दर 6.75 फीसदी है।

इस प्रकार अब आप समझ सकते हैं कि यदि आपको कर बचत सावधि जमा (टैक्स सेवर एफडी) में अपनी धनराशि का निवेश करना है तो किस सरकारी, निजी अथवा स्मॉल फाइनांस बैंक में आपको अधिक ब्याज मिल सकता है। यहां भी आम नागरिकों के अलावा वरिष्ठ नागरिक के नाम पर यदि आप निवेश करेंगे तो आपको कुछ ज्यादा ही ब्याज मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया