कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, विशाल भंडारा आयोजित, कम्बल वितरित

कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया

# फॉक्स स्काई, साहिबाबाद साइट 4 स्थित कम्पनी मुख्यालय पर विशाल भंडारा आयोजित

# सैकड़ों लोगों को कम्बल भी प्रदान किया गया

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। जीएचबी फाउंडेशन, साहिबाबाद साइट 4, प्रह्लादगढ़ी, वसुंधरा, गाजियाबाद के चेयरमैन और गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज का जन्मदिन फॉक्स स्काई के मुख्यालय पर 10 किलो का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर फाउंडेशन की सचिव और कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा की अहम उपस्थिति में एक विशालकाय भंडारा का आयोजन किया गया। ततपश्चात जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, फाउंडेशन के स्वयंसेवकों, कम्पनी के कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और लंबी उम्र समेत सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस मौके पर उनके समर्थक लोगों ने अलग-अलग केक काटकर और मिठाई बांटकर इस दिवस को यादगार बना दिया।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहबर्द्धन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से उत्तरप्रदेश समेत पूरे भारतवर्ष के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। अब इस उत्साह को जीत में बदलने की जरूरत है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने इलाके में पार्टी को मजबूत बनाने में जुट  जाएं। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने कहा कि नरेंद्र भारद्वाज कांग्रेस के समर्पित राजनेता है। उन्होंने कांग्रेस को अपनी पूरी जिंदगी दी और पार्टी से कुछ अपेक्षा नहीं की। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पर्याप्त सम्मान दिया और आज मैं जो कुछ भी हूँ, वह उनके आशीर्वाद के बिना संभव नहीं था। इस मौके पर उनके समर्थकों के कहा कि नरेंद्र भारद्वाज जी उनके अभिभावक तुल्य हैं, पार्टी की धरोहर हैं और हर कार्यकर्ताओं के सुख-दुःख में काम आने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में अपना अभिन्न योगदान दिया।
इस मौके पर परिवारीजनों में से महेश भारद्वाज, सुरेंद्र भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, फॉक्स स्काई के प्रबंधक द्वय सचिन भारद्वाज व मनीष भारद्वाज, अनन्या भारद्वाज आदि के अलावा हापुड़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, प्रभाकर पण्डित, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश पांडेय, विनोद त्रिपाठी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में पूर्व महापौर प्रत्याशी विजय चौधरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूजा मेहता, विकास खारी पार्षद, जितेंद्र पाल पार्षद, अजय शर्मा पार्षद, चेतन यादव पार्षद, विजय गोयल पार्षद, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित यादव, किसान कांग्रेस के पश्चिमी उत्तरप्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा, कांग्रेस नेता जगत विष्ट, अनीस खान, कपिल यादव, नसीम खान, सिराजुद्दीन, प्रदीप वर्मा, जितेंद्र गौड़, नवीन कुमार पोले, इस्माइल खान, अमित खारी, समिला खानम, शकील चौधरी, नसीम चौधरी, शहजाद बेग, एहसान सिद्दिकी, अजय, उम्ममेद कुरेशी, अनुज चौधरी, जय सिंह, सरिता, जय भगवान शर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, बृजमोहन मिश्रा, सुधा भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया