हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है, जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा!

हम भी दरिया हैं, हमें अपना हुनर मालूम है, जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे, रास्ता हो जाएगा!
@ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस, विशेष सचिव, पीडब्ल्यूडी, उत्तरप्रदेश सरकार

"सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है,
सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते,
विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं।"
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की उपर्युक्त पंक्तियां सदैव मेरा मार्गदर्शन करती रहती हैं। जिलाधिकारी जौनपुर के पद से स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है परंतु इसमें एक अमूर्त यानी छिपा रहस्य है जो केवल मेरे इष्ट श्रीमान् हनुमान जी को ही पता है। 30 जून 2026 सेवानिवृत्त होने का दिवस है,  जो सेवा में आते ही समय नियत हो गया था‌। 
बहरहाल यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान् योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद एवं माता-पिता, गुरुजन की कृपा से प्रदेश के महत्त्वपूर्ण जनपदों में सेवा का अवसर मिला। 

महात्मा विदुर की धरती बिजनौर में मेरा अवतरण (जन्म) हुआ, उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय,प्रयागराज में हुई तथा सेवा का आरंभ माॅं गंगा के पवित्र चरणों में हरिद्वार से हुआ। इस दौरान 18 वर्षों तक काॅंवड़ यात्रा की प्रबंधकीय व्यवस्था का साक्षी रहा हूॅं। विभिन्न सरकारों में प्रदेश के महत्त्वपूर्ण जनपदों यथा हरिद्वार, मुरादाबाद , आआआ, सहारनपुर, मेरठ, आया,21 इलाहाबाद (प्रयागराज), गोरखपुर, अलीगढ़, ग़ाज़ियाबाद एवं जिलाधिकारी के रूप में कानपुर देहात, बहराइच, सहारनपुर, जौनपुर जनपदों में बतौर जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया।

सर्वाधिक कार्य मा. भारत निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में वर्ष 1998 से लेकर एसआईआर (SIR) 2026 के अंतर्गत कोई ऐसा सामान्य विधानसभा निर्वाचन एवं लोकसभा सामान्य निर्वाचन अंतिम वर्ष 2024 उपर्युक्त वर्णित अवधि (यथा वर्ष 1998 से वर्ष 2026) तक शायद ही कोई ऐसा निर्वाचन होगा जिसमें मेरे द्वारा RO, ARO, Dy DEO, एवं DEO की भूमिका का निर्वहन न किया गया हो। इसके साथ ही उपर्युक्त वर्णित अवधि में ही स्थानीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचन को कुशलता पूर्वक उत्कृष्ट प्रबंधकीय व्यवस्था करने का अनुभव रहा है। 

फलस्वरूप माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वर्ष 2012, 2014, 2016, 2017, 2019, 2022 ,2024 में 6 बार राज्य स्तरीय पुरस्कार से एवं वर्ष 2022 के सामान्य विधानसभा निर्वाचन- 2022 में उत्कृष्टतर प्रबंधकीय व्यवस्था के लिए माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2023 मा. राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमल से 25 जनवरी 2023 राष्ट्रीय मतदाता दिवस को उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधकीय व्यवस्था के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के एकमात्र अधिकारी के रूप में पुरस्कृत हुआ हूॅं।
जय हो भारत माता की और जय हो लोकतंत्र की, जिसके अंतर्गत निर्वाचन संबंधित कार्य के संपादन से मन में समता का भाव उत्पन्न हुआ और एसआईआर (SIR) 2026 के कार्य को पूर्ण रूप से संपन्न कराया गया। 

जौनपुर जैसा बृहद जनपद होने के बावजूद एकमात्र राष्ट्र का पहला जिला निर्वाचन अधिकारी रहा, जिसने सबके मर्म, पीड़ा, कार्य की दुरुहता को समझा और उत्कृष्ट ढंग से किसी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अधिकारी को बिना दण्ड दिए एसआईआर (SIR) 2026 का कार्य पूर्ण कराया। कोई घटना नहीं, कोई दुर्घटना नहीं ,कार्य पूर्ण हो गया हो, लोकतंत्र की एवं कृतज्ञता सभी अवाम का। 

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा  एन.एल.एम.टी.(नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,मेघालय, एन.सी.आर. दिल्ली सहित विभिन्न प्रदेशों में आर.ओ. / ए.आर.ओ. की सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए आईएएस, पीसीएस अधिकारियों को निर्वाचन के विभिन्न विषयों जैसे नॉमिनेशन से लेकर मतगणना तक विभिन्न विषयों पर रिसोर्स पर्सन के रूप कार्य करने का गौरव प्राप्त रहा है। 

उल्लेखनीय उपलब्धियों का वर्णन करने में तो समय लगेगा। शांति एवं कानून व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश के उन अधिकारियों में गिनती है जिसे स्वयं सुरक्षा व्यवस्था को, सीधे तौर पर बिगड़ी शांति एवं कानून व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस एवं आर.ए.एफ. को आदेशित किया।
इन्हीं उपलब्धियों में सर्वाधिक आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त है।

सर्वाधिक लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 24 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से आच्छादित करने का रिकॉर्ड होने से मा. मुख्यमंत्री जी एवं मा.गृह मंत्री जी से सम्मानित होने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। विकसित उत्तर प्रदेश एवं विकसित भारत के अंतर्गत माननीय मोदी जी एवं माननीय योगी जी के सपनों को साकार करने की नियत में प्रदेश जौनपुर को सर्वाधिक फीडबैक दिलाने का गौरव प्राप्त है।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जनपद में लाखों बुजुर्गों को राहत दिलाया। प्रदेश सरकार वर्तमान में 29,23,364 बुजुर्ग महिलाओं को वृद्धापेंशन का लाभ दे रही है। आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाओं के लिए यह योजना जीवन का मजबूत सहारा साबित हो रही है। पेंशन डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं, नियमित पेंशन मिलने से न केवल उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि उनमें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना भी मजबूत हुई है। इस कार्यो को सबसे ज्यादा गम्भीरता से उत्तर प्रदेश के 3 जिलाधिकारियों ने निभाया है। जौनपुर में डीएम के रूप में कार्य करते समय सबसे ज्यादा 1,00,820 बुजुर्ग महिलाओं को लाभान्वित किया है।

जनपद जौनपुर में जिलाधिकारी के रूप में सर्वाधिक वादों के निस्तारण का रिकॉर्ड मुझे प्राप्त है। वहीं, आपदा प्रबंधन विकास एवं शांति व्यवस्था के अंतर्गत सर्वाधिक काॅवड़ यात्राओं को सुसंपन्न कराने का गौरव प्राप्त है।  बहुत कुछ कार्य मिला और मैं करता रहा हूॅं। सेवा में एक भी बार सी.सी.एल. न लेने का गौरव भी मुझे प्राप्त है। वहीं, गोवंश की सेवा के लिए नेपियर घास को रोपण करने की प्रतिबद्धता एवं सफलता के लिए मुझे सम्मान मिला। सबसे अधिक निर्विवाद वरासत दर्ज करने का गौरव भी मुझे प्राप्त है। 

यह मैं इसलिए अभिव्यक्त कर रहा हूॅं कि मैं पद का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। उसकी गरिमा को अक्षुण्ण रखा है। मैं सामान्य मनुष्य हूॅं तथा एक लोक सेवक हूं, मानवीय त्रुटि भी हुई होगी। सभी से क्षमा परंतु प्रयास सदैव परिश्रमपूर्वक कार्य करते हुए पीड़ित शोषित को न्याय दिलाने का रहा है। 
हर जनपद कार्यस्थल की अवधि के लाखों आम व खास नागरिकों का प्यार मिला। कृषकों ,श्रमिकों, उद्यमियों एवं जन सामान्य के लिए कार्य किया। 

12 मई 2026 को मेरी वैवाहिक जीवन की 31 वर्षगांठ पर आप सबका अपूर्व स्नेह मिला है। पुनः मिले आपका प्यार, स्नेह,आशीर्वाद, क्योंकि यही मेरी धरोहर है। सभी को यथाश्रेष्ठ प्रणाम। परिवार में मेरी पत्नी श्रीमती सपना सिंह, बेटी अमिताभ सिंह,आस्था सिंह और पुत्र देवप्रिय सिंह का सेवा में प्यार सहयोग एवं सानिध्य मिला है। गौ माता में विशेष रूप से मेरे नंदी बाबा सारंग सिंह के आशीर्वाद की छाया में मेरा परिवार रहा है और रहेगा। गौ माता एवं नंदी बाबा सारंग सिंह की कृपा से पुनः खुशी के पल प्राप्त होंगे, अभी अच्छे पल हैं परंतु उत्कृष्टता के लिए सभी प्रयास करते हैं और मैं भी प्रयास करूंगा ।

मशहूर शायर बशीर बद्र जी का शेर स्मृति में आता है -
"हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है,
जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा"

सफलता मिले ऐसी सहयोग एवं आशीर्वाद की कामना के साथ......!
आपका, 
दिनेश चन्द्र, आईएएस

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया