स्वस्थ समाज ही उन्नति का आधार है: पार्षद राजकुमार सिंह भाटी
स्वस्थ समाज ही उन्नति का आधार है: पार्षद राजकुमार सिंह भाटी
# समाज के स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक योगदान देना हमारी प्राथमिकता है: अजीत सिंह यादव
# वार्ड नम्बर 89 (वैशाली 3) के रामप्रस्था ग्रीन्स में लगा स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक निवासियों ने कराई जाँच
राजनैतिक दुनिया संवाददाता
वैशाली, साहिबाबाद। सामुदायिक कल्याण और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वैशाली के वार्ड नम्बर 89 (वैशाली 3) स्थित रामप्रस्था ग्रीन्स में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। रामप्रस्था एनएक्सटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस शिविर में मैक्स हॉस्पिटल और रोटरी ब्लड बैंक का विशेष सहयोग रहा। इस शिविर में स्थानीय निवासियों का भारी उत्साह देखा गया, जहाँ 300 से अधिक लोगों ने अपनी सेहत की जाँच कराई और परामर्श लिया।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों की अनुभवी टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य बीमारियों पर निःशुल्क परामर्श दिया। साथ ही, रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान के महत्व को साझा किया गया। यह शिविर रामप्रस्था एनएक्सटी के चेयरमैन अजीत सिंह यादव, एस. यादव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि "समाज के स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक योगदान देना हमारी प्राथमिकता है। लिहाजा हम भविष्य में भी सामुदायिक कल्याण के लिए ऐसे प्रयास जारी रखेंगे।
लोकप्रिय भाजपा नेता और स्थानीय निगम पार्षद राजकुमार सिंह भाटी ने भी इस जनोपयोगी पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही उन्नति का आधार है और इस तरह के शिविरों से आम जनता को घर के पास ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल जाती है। उन्होंने अपील की कि सभी निवासियों को समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जाँच करानी चाहिए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें