विकसित भारत के लिए समर्पित है आम लोगों का युवा बजट 2026-27
विकसित भारत के लिए समर्पित है आम लोगों का युवा बजट 2026-27
@ मनोज गोयल, भाजपा नेता व पूर्व पार्षद, नगर निगम गाजियाबाद
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और गाजियाबाद नगर निगम के पूर्व पार्षद मनोज गोयल ने रविवार को कहा कि 2026-27 का आम बजट प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की नीतियों और सुशासन की निरंतरता को साफ तौर पर रेखांकित करता है। यह केंद्रीय बजट को भारत को 2047 तक विकसित बनाने की दिशा में अगला महत्वपूर्ण कदम प्रतीत होता है।
भाजपा नेता गोयल ने बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था को निरंतर मजबूत बनाए रखने के लिए जो निर्णायक कदम उठाए हैं, उसे देश के विकास को रफ्तार मिलेगी। चूंकि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करती है, इसलिए उसकी समग्र बेहतरी के लिए लाया हुआ यह युवा बजट है, जो जनकल्याणकारी है।
पूर्व पार्षद मनोज गोयल कहा कि यह बजट हमारे लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र की प्रगति करता है, देश में उत्पादन क्षमता में वृद्धि करता है, पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्रों में काम करने वालों के उज्ज्वल भविष्य को मजबूत बनाता है, नए रोजगार और कौशल बढ़ाता है, जिससे निश्चय ही विकास की गति तेज होगी। इसलिए मैं इस बजट को विकसित भारत 2047 के स्वर्णिम भविष्य के लिए तैयार युवा बजट कहूंगा। क्योंकि यह वास्तव में एक ऐसा बजट है जो भारत की जरूरत और लक्ष्य हासिल करने की नींव रखता है।
भाजपा नेता श्री गोयल ने कहा कि यह बजट देश और इसकी जनता के अरमानों को पंख लगाता है, जिससे गरीब, युवा और बेरोजगार सबको आगे बढ़ने के सुनिश्चित साधन मिलते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास और भरोसा करती है। इसलिए बजट का मुख्य उद्देश्य विकास और प्रगति दोनों है, क्योंकि इसमें देश और उसकी जनता की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाया गया है। इसके सभी प्रावधान आम जनता के लिए ही बनाए गए हैं। इसलिए आम बजट 2026-27 विकास और प्रगति पर केंद्रित बजट है। जिससे ‘देश के लोग खुश हैं। इस बजट की आलोचना की कोई गुंजाइश नहीं है। फिर भी, अगर कोई इसकी आलोचना करता है, तो वह राजनीति से प्रेरित होगी।
भाजपा नेता मनोज गोयल ने कहा कि संसद में पेश केंद्रीय बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक और अगला कदम है, जो गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं समेत समाज के हर वर्ग की जरूरत पूरी करता है और उनकी व्यापक भलाई सुनिश्चित करता है। यह युवा बजट पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोगों के अटूट भरोसे को दिखाता है। इस बजट में भी प्रधानमंत्री मोदी का 'सबका साथ, सबका विकास’ करने वाला सिद्धांत दिखाई देता है। यह इस बजट के हर पहलू में साफ दिखता है।
भाजपा नेता मनोज गोयल ने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई चौथी अर्थव्यवस्था है, जिसे शीघ्र ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के निमित्त यह बजट प्रस्तुत किया गया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक बढ़ावा मिलेगा और रोजगार सृजन में तेजी आएगी। इसप्रकार यह बजट स्पष्ट रूप से भविष्य में भारत को और अधिक समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए सरकार के संकल्प को दर्शाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें