हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मकर संक्रांति उपहार वितरित किया

हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 
औद्योगिक क्षेत्रों के श्रमिकों-सुरक्षाकर्मियों के लिए कंबल व खिचड़ी वितरित का किया

# प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए देश के श्रमिकों, स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मियों को सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है: सीपी शर्मा, अध्यक्ष, एचएचईडब्लूए 
राजनैतिक दुनिया ब्यूरो
नोएडा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पूरे भारतवर्ष में, औद्योगिक क्षेत्रों में, कार्यरत श्रमिकों और सुरक्षा कर्मियों के लिए कंबल, खिचड़ी, जलपान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। ज्ञातव्य हो कि एक औद्योगिक व निर्यातक संगठन होने के नाते एसोसिएशन द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के उद्देश्य से, उक्त अभियान नोएडा और पानीपत तथा सहारनपुर, मुरादाबाद, बनारस और मैनपुरी, तमिलनाडु और पंजाब तथा बिहार सहित अनेकों राज्यों में एक साथ संपन्न हुआ। 
नोएडा सेक्टर-65 के औद्योगिक क्षेत्र में, आयोजित मुख्य कार्यक्रम में, नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सतीश वाली एवं जॉइंट कमिश्नर (इंडस्ट्री) अनिल सिंह की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। कार्यक्रम में, एसोसिएशन के अध्यक्ष सी०पी०शर्मा, अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी सदस्यगण प्रणय गोयल, पंकज अग्रवाल व अनीश गोयल, संजीव जैन और झुंड फैक्ट्री के प्रतिनिधि राजन मल्होत्रा की सक्रिय सहभागिता रही।
एचएचईडब्लूए अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में लगभग एक हजार कंबल औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत गार्डों व जरूरतमंद श्रमिकों को वितरित किए गए व साथ ही सभी को खिचड़ी और जलपान करा कर मकर संक्रांति के पर्व के साथ नए कार्य-सीजन की शुभ शुरुआत की गई व मकर संक्रांति का पर्व ऋतु के परिवर्तन, नई ऊर्जा और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है, इसी भावना से ओतप्रोत हो एसोसिएशन प्रतिवर्ष व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। 
एचएचईडब्ल्यूए ने अपने संदेश में कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए देश के श्रमिकों, स्टाफ एवं सुरक्षा कर्मियों को सशक्त और सुरक्षित, सम्मानित करना अत्यंत आवश्यक है और हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन भविष्य में भी निरंतर सेवा, सहयोग और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया