दिल्ली-एनसीआर में ग्वालियर के मरीजों का सहारा बनेगा शारदा केयर हॉस्पिटल: गौरव पांडेय

दिल्ली-एनसीआर में ग्वालियर के मरीजों का सहारा बनेगा शारदा केयर हॉस्पिटल, अब आयुष्मान योजना के तहत होगा सम्पूर्ण इलाज
स्वास्थ्य संपादक, राजनैतिक दुनिया
नई दिल्ली/ग्वालियर। दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा केयर अस्पताल में अब मध्यप्रदेश के ग्वालियर इलाके से इलाज के लिए आने वाले मरीजों का अब आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज होगा। इस बात की जानकारी  दिल्ली शारदा केयर हॉस्पिटल के अधिकारियों ने दी। इस हेतु गत रविवार को ग्वालियर के होटल लैंडमार्क में एक सीएमई का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से ग्वालियर के डॉक्टर टीम को अपनी विशेषताओं से अवगत करवाते हुए इस बात की जानकारी दी गई। 
इस मौके पर बताया गया कि शारदा केयर हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड से समस्त सर्जरी एवं मेडिसिन डिपार्टमेंट का पूरा इलाज करता है। जिसका लाभ अब ग्वालियर के लोग भी उठा सकते हैं। बताया जाता है कि शारदा केयर हॉस्पिटल जो एक नॉन प्रॉफिटेबल हॉस्पिटल है, इसका मुख्य उद्देश्य कम खर्च में विश्वस्तरीय सुविधाएं देने का है।
इस मौके पर शारदा केयर हॉस्पिटल की दिल्ली एनसीआर यूनिट से आए मीडिया कम्युनिकेशन एंड मार्केटिंग प्रबंधक गौरव पाण्डेय ने बताया कि ग्वालियर एवं अन्य जगह से अगर कोई मरीज दिल्ली की चिकित्सा सहायता चाहता है तो वो शारदा हॉस्पिटल आए, उसकी चिकित्सा संबंधी सभी तरह की सहायता हॉस्पिटल प्रबंधन करेगा।
 गौरतलब है कि ग्वालियर में इस कार्यक्रम का आयोजन टी.एम. अनिकेत सेंगर एवं रवि शर्मा के द्वारा करवाया गया था, जिसका उद्देश्य ग्वालियर शहर के मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाकर सस्ता व निःशुल्क इलाज करवाने के लिए उन्हें प्रेरित करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया