केंद्रीय राज्य मंत्री ने वार्ड नम्बर 87 में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया



केंद्रीय राज्य मंत्री ने वार्ड नम्बर 87 में बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया

राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत इंदिरापुरम के बालिका इन्टर कॉलेज में शहीद कैप्टन दविंदर सिंह जस्स मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बनवाये गए बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री जनरल वी के सिंह ने किया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 कार्यक्रम में पहुंचे माननीय मंत्री जनरल सिंह ने न केवल  संस्था की इस पहल का स्वागत किया बल्कि ऐसी सोच के लिए कैप्टन जस्स के पिता भूपेन्द्र सिंह व माता दलबीर कौर की सराहना भी की। जनरल वी के सिंह ने वहां मौजूद बच्चियों को कैप्टन जस्स के जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा के लिए आगे आने के लिए भी प्रोत्साहित किया। 

इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह, स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अमिता चौधरी, पार्षद निर्मला त्यागी के पति सलेक चंद त्यागी, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, डाक्टर हरदीप कौर, गुरप्रीत सिंह रम्मी, हरप्रीत सिंह जग्गी, मंजीत सिंह, अभिनव जैन, जगतार सिंह भट्टी सहित स्कूल की अध्यापिकाएँ व बालिकाएँ उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया