पार्षद मनोज गोयल की ततपरता से फ़टी पेयजल पाइप लाइन की गई दुरुस्त

पार्षद मनोज गोयल की ततपरता से फ़टी पेयजल पाइप लाइन की गई दुरुस्त

गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 अंतर्गत वैशाली सेक्टर 1 बैंक वाली पुलिया पर पानी की लाइन फट गई थी। लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों ने यह जानकारी अपने निगम पार्षद और बीजेपी नेता मनोज गोयल को दी, उन्होंने मौके का मुआयना करने के बाद तुरंत गाजियाबाद नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके पश्चात आनन-फानन में नगर निगम के लोग वहां पहुंचे और पाइप लाइन की मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया, जो जारी है।पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि जल ही जीवन है। इसलिए एक बूंद पानी भी बर्बाद नहीं होना चाहिए। जब यह बचा रहेगा तो जरूरतमंद लोगों के काम आएगा। उन्होंने त्वरित गति से कार्य शुरू किए जाने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों का आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया