पार्षद मनोज गोयल ने कौशाम्बी में नालियों की सफाई करवाई
पार्षद मनोज गोयल ने कौशाम्बी में नालियों की सफाई करवाई
राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल अपने क्षेत्रवासियों का विशेष ख्याल रखते हैं। नगर निगम प्रदत्त जनसुविधाओं को मुहैया करवाने के लिए वो सदैव ततपर रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने कौशाम्बी के डी ब्लॉक में नालियों की सफाई का अभियान चलवाया, ताकि राह चलते लोगों को बदबू महसूस नहीं हो। साथ ही मच्छर की उत्पत्ति भी हतोत्साहित हो।
क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि उनके अनवरत प्रयासों के द्वारा नगर निगम ने नालियों की सफाई का अभियान चलाया है, ताकि क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी की अवधारणा साकार हो सके। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की डिमांड पर यह कार्य करवाया गया, जिसके लिए लोगों ने पार्षद मनोज गोयल का आभार जताया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें