सीबीसी के माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय ने पदभार ग्रहण किया, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत सीबीसी के पदोन्नत माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय ने मंगलवार को अपना नया पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे इसी विभाग में सहायक माध्यम अधिकारी थे। उनकी पदोन्नति पर वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भकार कमलेश पांडेय ने उन्हें बधाई दी और बहुचर्चित पुस्तक काल प्रेरणा की एक प्रति भेंट की।
वहीं, ओपन सर्च अंग्रेजी एवं हिंदी समाचार पत्र समूह नई दिल्ली के संपादक विजय कुमार ने भी नव पदोन्नत माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय को बधाई दी और रामदरबार की कांस्य प्रतिमा और श्रीमद्भागवत गीता की एक प्रति भेंट की, ताकि अपने नए कार्यभार का संचालन वो कुशलता पूर्वक करते रहें।
फोटोकैप्शन:- पदभार ग्रहण करने के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मौजूद सीबीसी के माध्यम अधिकारी गोपाल जी राय।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें