वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह भाटी ने प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करवाया
वार्ड नम्बर 89 में पार्षद मधु सिंह भाटी ने प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करवाया
राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह भाटी और बीजेपी नेता व पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह की देखरेख में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने का कार्य किया गया। पार्षद श्रीमती भाटी ने बताया कि देवतुल्य जनता की मांग पर हमारे वार्ड में दो दिवसीय अभियान चलाकर खराब लाइटों को ठीक करने का कार्य गया। वहीं, जिन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब है, वहां पर नई लाइट लगाकर उसे ठीक करने का कार्य कराया गया।
वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी का कहना है कि सभी स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रहे, उनके वार्ड में कहीं भी अंधेरा ना रहे, इसी संकल्प के साथ पुरानी लाइट ठीक कराने के अलावा इस वार्ड में 20 नई लाइट लगाकर वार्ड को प्रकाशित कराया गया। उन्होंने कहा कि यदि उनके क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था अच्छी रहेगी तो किसी भी प्रकार की कोई वारदात नहीं होगी। वहीं, पुलिस को भी रात्रिगस्त के दौरान सहूलियत मिलेगी, क्योंकि अपराधी दूर से ही दिख जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वैशाली सेक्टर 5-6 की पुलिया और वैशाली सेक्टर 2-5 की पुलिया के अलावा वैशाली सेक्टर 4-5 के विभाजक रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए, ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें