वार्ड नम्बर 89 में प्रत्येक छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिये निगम पार्षद और उनके प्रतिनिधि ने की कड़ी मेहनत

वार्ड नम्बर 89 में प्रत्येक छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिये निगम पार्षद और उनके प्रतिनिधि ने की कड़ी मेहनत

राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह भाटी और पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा नेता राजकुमार सिंह  भाटी ने संगठन के निर्देशानुसार अपने वार्ड के सभी बूथों पर छूटे हुए मतदाताओं का नाम निकाय चुनाव की मतदाता सूची में सम्मिलित करवाया। इसके लिए दोनों राजनेता छूटे हुए मतदाताओं घर-घर जाकर उन सभी फॉर्म वितरण किए। 
बीजेपी के तेजतर्रार नेता राजकुमार सिंह भाटी ने बताया कि हम दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ मिलजुलकर उन सभी का फॉर्म भरवाया और आवश्यक कागज संलग्न करवाने के बाद बीएलओ से सत्यापन करवाकर सम्बन्धित बीएलओ को जमा की। दोनों नेताओं ने सभी बीएलओ से अनुरोध किया कि सभी नागरिकों के नाम समय से वोट सूची में सम्मिलित कराए जाएं, ताकि मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने में सहूलियत हो।
इस मौके पर राजीव शर्मा, संदीप मिश्रा, पंकज सिंह, अनिल खन्ना, राजकुमार भाटी, बीएलओ विमलेश कुमार ने अपनी नेता का भरपूर साथ दिया। निगम पार्षद श्रीमती भाटी ने नगर निगम के वोट बनवाने में सहयोग के लिए देवतुल्य पार्टी कार्यकर्ताओं सहित वार्ड के सभी भाई बहनों का साथ देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हृदय से आभार जताया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया