वार्ड नम्बर 74 में हरेक छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिये पार्षद और उनके प्रतिनिधि ने की कड़ी मेहनत
वार्ड नम्बर 74 में हरेक छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिये पार्षद और उनके प्रतिनिधि ने की कड़ी मेहनत
राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 74 की निगम पार्षद आशा भाटी और पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी ने संगठन के निर्देशानुसार अपने वार्ड के सभी बूथों पर जिन मतदाताओं का नाम निकाय चुनाव की मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हुआ था, उन सभी को घर-घर जाकर फॉर्म वितरण किए।
नरेश भाटी ने बताया कि दोनों नेताओं ने मिलजुलकर उन सभी का फॉर्म भरवाने और आवश्यक कागज संलग्न करवाने के बाद बीएलओ से सत्यापन करवाकर सम्बन्धित बीएलओ को जमा की। नेताओं ने सभी बीएलओ से अनुरोध किया कि सभी नागरिकों के नाम समय से वोट सूची में सम्मिलित कराए जाएं, ताकि मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने में सहूलियत हो।
ततपश्चात दोनों नेताओं ने नगर निगम के वोट बनवाने में सहयोग के लिए और मेरे सभी भाई बहनों का साथ में रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं हृदय से आभार जताया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें