वार्ड नम्बर 89 वैशाली में नगर निकाय चुनाव से संबंधित प्रथम बैठक आयोजित हुई: पार्षद मधु सिंह
# वसुंधरा मंडल की इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया, जीत की रणनीति बताई
गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद अंतर्गत आगामी निकाय चुनाव की बेला को देखते हुए वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह के कार्यालय पर वसुंधरा मंडल की प्रथम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव से जुड़ी रणनीति से अवगत कराना रहा। इस बैठक में वोट बनवाने के सम्बंध में जानकारी दी गई तथा अगामी जिम्मेदारियों तथा चुनौतियों के विषय में बताया गया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में वसुंधरा मंडल प्रभारी बब्बल यादव और वसुंधरा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष कमल सिंह चौहान, वसुंधरा मंडल महामंत्री अभिषेक पंडित, मंडल कार्याल प्रभारी अनुराग मिश्रा, वार्ड सचिव गीता भाटी, सेक्टर प्रभारी राजकुमार सिंह, सेक्टर संयोजक सुषमा शर्मा, सेक्टर संयोजक संदीप मिश्रा व बूथ अध्यक्ष खीम सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष परशुराम सिंह, बूथ अध्यक्ष आत्माराम सचान, बहन इंदु नौटियाल, अंजलि जुयाल, प्रांजली, चंदन सिंह नेगी जी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौधरी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदीप बदूनी और बूथ अध्यक्ष मोहित कपूर, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें