वैशाली सेक्टर 6 में पार्षद आशा भाटी ने लगवाया ओपन जिम, कार्य प्रारंभ
वैशाली सेक्टर 6 में पार्षद आशा भाटी ने लगवाया ओपन जिम, कार्य प्रारंभ
@ कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 74 अंतर्गत वैशाली सेक्टर 6 में निगम पार्षद श्रीमती आशा नरेश भाटी के प्रयास से ओपन जिम लगवाया जा रहा है। इससे वसुंधरा सेक्टर 19 और 17 के लोगों को भी फायदा होगा। वहीं पड़ोसी वार्ड में पड़ने वाले वैशाली सेक्टर 9 और वसुंधरा सेक्टर 18 के लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
बीजेपी महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी ने बताया कि स्थानीय लोगों की बहुत दिनों से इच्छा थी कि हमारे यहाँ पर भी महिलाओं, बच्चों व आम नागरिकों के लिए ओपन जिम लगवाया जाए, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रह सकें। जिम का कार्य आरम्भ होने के समय वहाँ के प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें