प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा की तैयारी पूरी, शुभारंभ आज

प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा की तैयारी पूरी, शुभारंभ आज

# समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के एक पखवाड़े के अथक परिश्रम से तैयार हो पाया है रामलीला परिसर, 1 दर्जन से अधिक लोग रोजाना कर रहे थे कार्य

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, प्रह्लादगढ़ी, वसुंधरा और जीएचबी फाउंडेशन, साइट 4, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरापुरम थाना के पीछे, वसुंधरा सेक्टर 7 स्थित रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रामलीला मंचन की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसका उद्घाटन शनिवार की शाम सात बजे मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ट्रांस हिंडन के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि
अभय कुमार मिश्र, पीपीएस, क्षेत्राधिकारी तृतीय, वसुंधरा- इंदिरापुरम भी समारोह में मौजूद रहेंगे। इस रामलीला का मंचन 24 सितंबर से शुरू होगा, जो 6 अक्टूबर तक चलेगा और रावण दहन के साथ संपन्न होगा। इस बीच एक आकर्षक झांकी जुलूस भी निकाली जाएगी।

रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि रामलीला के आयोजन के क्रम में दर्शकों की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रामलीला कमेटी के स्वयंसेवक के सहयोग से की जाएगी और जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि मैदान को चारों तरफ से टीन की चहारदीवारी से घेर कर एक प्रवेश द्वार और दूसरा निकास द्वार बनाया गया है। 

उन्होंने आगे बताया कि रामलीला मैदान में रामलीला के मंचन हेतु भव्य व आकर्षक पंडाल मंच बनाया गया है। उसी से कुछ दूर हटकर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले रावण दहन हेतु बनाये जा रहे हैं। रामलीला मैदान परिसर में ही दर्शक दीर्घा, फ़ूड कोर्ट, मनोरंजन स्थल के अलावा लगभग 2 दर्जन स्टॉल लगवाए गए हैं, जिसमें मेले से सम्बंधित आवश्यक वस्तुओं एवं खान-पान की सुविधा रामलीला व मेला दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी। 

उन्होंने बताया कि पिछले एक पखवाड़े तक किये गए अथक परिश्रम के बाद रामलीला मैदान अब सज-धज कर तैयार हो चुका है। सर्वप्रथम जेसीबी से मैदान की सफाई करवाकर उसे समतल कराया गया। उसके बाद पंडाल ठेकेदार द्वारा मंच, फ़ूड कोर्ट, सेल्स काउंटर, अध्यक्ष कार्यालय, कलाकार श्रृंगार कोठरी आदि का निर्माण कराया गया। 

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कार्यक्रम का विवरण देते हुए बताया कि रामलीला में नारद मोह, विश्वमोहनी स्वयंवर, रावण जन्म, रावण का अत्याचार, राम जन्म, मुनि आगमन, अहिल्या उद्वार, गंगा दर्शन, जनकपुर आगमन, जनक प्रतिज्ञा, धनुषयज्ञ, सीता स्वयंवर, राम बारात, राजा जनक द्वारा कन्या दान, दशरथ कैकेयी संवाद, केकैयी मन्थरा संवाद, कोप भवन, सीता हरण, राम सुग्रीव मित्रता, हनुमान द्वारा लंकादहन, अंगद रावण संवाद
विभीषण शरणागत, मेघनाथ वध, सुलोचना सती, कुम्भकरण वध, अहिरावण, रावण वध, रावण
कुम्भ करण, मेघनाथ के पुतली का दहन, रामवन गवन, राम-भरत मिलाप, भरत मिलाप, राम राज्य तिलक, राजा भरवरी का नाटक आदि का क्रमबद्ध रूप से मंचन किया जाएगा। इस दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारियों का सम्मान भी समारोह पूर्वक किया जाएगा।

बता दें कि नवगठित रामलीला कमेटी में चेयरमैन- नरेन्द्र भारद्वाज, उपाध्यक्ष- श्रीमती बीना सैंगर, सुशील उपाध्याय व उमा शंकर शर्मा, महामंत्री- इन्द्रपाल प्रधान व मनोज भारद्वाज, कोषाध्यक्ष- मोहन सिंह राणा व सचिन भारद्वाज, सचिव- अनिल शर्मा व नितिन भारद्वाज, सहसचिव- संजीव भारद्वाज व नितिन यादव, मीडिया प्रभारी- प्रशांत गुप्ता व कमलेश पाण्डेय, परामर्शदाता- महेश भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र भारद्वाज, अमित किशोर व अशोक शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य- सज्जन कुमार, विनोद एम, पं. प्रभाशंकर वशिष्ठ, सचिन चौधरी, मनोज भारद्वाज, 
 मनिन्दर सिंह बिल्ला, ब्रजमोहन मिश्रा, अशोक पण्डित, सिराजुद्दीन मेहन्दी, जय कुमार, किशोर फुलेरा, प्रभाल जाटव, इमरान सैफी, रितेश राय व वासुदेव शर्मा को शामिल किया गया है।

वहीं, रामलीला कमेटी में विशेष सहयोगी के रूप में पं. सुनील शर्मा (विधायक, साहिबाबाद) पं. राजीव शर्मा, श्रीमती डोली शर्मा,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी/एआईसीसी, अध्यक्ष ब्राह्मण उत्थान परिवार, वसुन्धरा, सतनाम, चेयरमैन, एपेक्स ग्रुप, जी.डी. शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज, रफीक अहमद, सुनील मिगलानी, भिंगशन ग्रुप, आशीष सिंघल, सरदार जीत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, इन्जी. एम. बी. कौशिक, सुभाष प्रधान, अरूण धीर, डा. रमेश त्रिपाठी, डॉ. पी कुमार, डायरेक्टर,  हाजी सज्जाद, एम.के.सी. ग्रुप, डा. के.के शर्मा, पं. अनिरूद्ध वशिष्ट, पं. अशोक शर्मा, वैभव चतुर्वेदी, चौ. अनुप, सैक्रेटरी, अरूण धीर, देशराज प्रधान, मुकेश गोयल, महेन्द्र चौधरी, पार्षद, कमल सिंह राघव, रोहताश प्रधान, अरविन्द चौधरी, पार्षद, रूप चौधरी, पूर्व विधायक), नरेश भाटी, पार्षद प्रतिनिधि, विकास पण्डित,
श्रीमती मन्जू त्यागी, पार्षद, लालता प्रसाद, जय राम वर्मा, एई, मनोज अग्रवाल, नागेश जेई, विकास जैन, प्रदीप अग्रवाल, डा. गिरिजेश रस्तौगी, ओ.डी. त्यागी, रजनीश, डा. सुरेश, फेमिली हेल्थकेयर, देवेन्द्र शर्मा, ब्रजविहार, नरेन्द्र नागर, विजय चौधरी (एआईसीसी सदस्य), बी.डी. शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज, वसुन्धरा, पवन मावी, पं. विजय लक्ष्मी, रूपचन्द नागर व फॉक्स स्काई प्रोडक्ट को भी शामिल किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया