वैदिक योग समिति वसुंधरा ने विद्या बाल भवन स्कूल में मनाया आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
वैदिक योग समिति वसुंधरा ने विद्या बाल भवन स्कूल में मनाया आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। मंगलवार को वैदिक योग समिति वसुंधरा गाजियाबाद के तत्वावधान में 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव पर आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ विद्या बाल भवन स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी नेता और वार्ड नम्बर 74 के पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हरिदत्त शर्मा और विशिष्ट अतिथि वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी रहीं।
इस अवसर पर वैदिक योग समिति की अध्यक्षा डॉ सुधा राणा ने कार्य का संचालन किया और आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार आसन व प्राणायाम करवाए। योग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 7 से 9 साल तक के बच्चों में सौम्य, प्रियांशी, शौर्य, युवराज, वान्या, शिवान्या आदि ने योगी अलग-अलग परफॉर्मेंस बनाकर आदि गुरु शिव जी के 'शिव तांडव स्त्रोत' पर प्रदर्शन करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें