भाजपा नेता विनित त्यागी ने साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को दिया ज्ञापन


रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध में व मेट्रो रेल लाइन के विस्तार हेतू 

भाजपा नेता विनित त्यागी ने साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को दिया ज्ञापन

वसुंधरा स्थित वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी के प्रतिनिधि हैं विनीत त्यागी


कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार
गाजियाबाद। भाजपा नेता और वार्ड नम्बर 54 वसुंधरा की पार्षद मंजू त्यागी के प्रतिनिधि विनित त्यागी ने साहिबाबाद  विधायक सुनील शर्मा को ज्ञापन देकर रोपवे प्रोजेक्ट की कार्यवाही को तत्काल रुकवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने विधायक से निवेदन किया है कि नोएडा सेक्टर-62 से मोहन नगर तक और वैशाली मेट्रो स्टेशन से मोहन नगर तक मेट्रो रेल लाइन का विस्तार करवाया जाए। वहीं, पार्षद मंजू त्यागी ने अपने ज्ञापन में यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके वार्ड क्षेत्र के लाखों निवासियों सहित वसुंधरा व इंदिरापुरम क्षेत्र के समस्त निवासीगण इस रोपवे प्रोजेक्ट का पुरजोर विरोध करेंगे व दोनों ओर से मेट्रो रेल लाइन विस्तार के लिए अपना पूर्ण प्रयास करेंगे।

वहीं, विधायक सुनील शर्मा ने भी आश्वासन दिया कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ पूरे तन-मन से इस रोपवे प्रोजेक्ट का विरोध करेंगे। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि मेट्रो रेल लाइन का विस्तार करवाने के लिए वह अपना पूर्ण प्रयास करेंगे, ताकि वसुंधरा-इंदिरापुरम के लोग लाभान्वित हो सकें।

फोटोकैप्शन:- साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को ज्ञापन देते हुए बीजेपी नेता विनीत त्यागी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया