वार्ड नम्बर 89 के रामप्रस्थ ग्रींस को मिला ग्रीन इंडिया अवार्ड


वार्ड नम्बर 89 के रामप्रस्थ ग्रींस को मिला ग्रीन इंडिया अवार्ड
कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार
नई दिल्ली। प्रगति मैदान में शनिवार को हुए मेयर और आरडब्लूए सम्मेलन में गाजियाबाद की रामप्रस्थ ग्रींस सोसाइटी को ग्रीन इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। सोसाइटी की ओर से आरजीआरडब्लूए अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, रामप्रस्थ के सीजीएम भास्कर गांधी, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह भाटी और आस्था से जागरूकता टीम ने सम्मान ट्राफी ग्रहण की। सम्मेलन के संयोजक कर्नल तेजिंदर पाल त्यागी ने सभी स्वयंसेवियों के कार्य का ब्योरा दिया।

सम्मेलन में रामप्रस्थ ग्रींस सोसाइटी के अलावा पवन कौशिक, डा निषिथा दीक्षित, टीएन कौल, मंजाबिका नंबियार, सौरव गांधी, बीटी श्रीनिवासन, डा के एस आर मूर्ति, पंकज अग्रवाल, डा रूबी मखीजा को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

बता दें कि यह सम्मेलन तीन दिवसीय एनवायरमेंट एक्सपो के तहत आयोजित किया गया था। सम्मेलन में देश भर के प्रतिनिधि शामिल हुए। गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया